![]()
लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव में शुक्रवार की देर शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतक में सगे भाई और दो बहनें शामिल हैं। नहाने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान आरा गांव निवासी द्वारिका गंझू की बेटियां माही कुमारी (9), दीपिका कुमारी (6) और बेटा आर्यन कुमार (3) गांव के रूप में की गई। सालों पहले पत्थर (फरकले) निकालने के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में तीनों बच्चे नहाने गए थे। ग्रामीणों ने बच्चों को पानी से बाहर निकाला
इसी दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्चों को पानी से बाहर निकाला और फौरन बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ. दयानंद कुमार ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह गड्ढा कई वर्षों पुराना है, जिसमें हमेशा पानी जमा रहता है। इसी गड्ढे में नहाने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। आरा गांव समेत आसपास के क्षेत्र में छाया मातम घटनास्थल एनटीपीसी द्वारा निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट के पास स्थित है। मृतक बच्चों के पिता द्वारिका गंझू तेतरियाखांड कोलियरी में सीसीएल कर्मी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके तीनों बच्चे सिजेरियन ऑपरेशन से जन्मे थे। एक साथ तीनों बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने के बाद बालूमाथ के प्रभारी थाना प्रभारी अमित कुमार, सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार और देवेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना से आरा गांव समेत आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया है।
Source link