भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अप्रैल-मई में एचईसी का उत्पादन 10.01 करोड़, पिछले वर्ष की समान अवधि...



हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) में उत्पादन और बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे संस्थान के भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। वर्ष 2026 के अप्रैल-मई में एचईसी का कुल उत्पादन और मशीन बिक्री 10.01 करोड़ रुपए की रही, जबकि वर्ष 2025 की समान अवधि में यह आंकड़ा 5.89 करोड़ रुपए था। इस तरह एक वर्ष में उत्पादन लगभग दोगुना हो गया है। यह कहते हुए हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने कहा कि वित्तीय संकट के बावजूद एचईसी अभी बंद नहीं होगा और कामगारों के प्रयासों से उत्पादन में लगातार सुधार हो रहा है। अप्रैल 2026 में 3.33 करोड़ और मई 2026 में 6.68 करोड़ रुपए का उत्पादन हुआ है। वहीं, वर्ष 2025 के अप्रैल में 2.80 करोड़ और मई में 3.09 करोड़ का उत्पादन हुआ था। उन्होंने इसे कामगारों की मेहनत और आत्मनिर्भरता का उदाहरण बताते हुए कहा कि 24 अक्टूबर से निदेशक उत्पादन के नेतृत्व में यह कार्य लगातार जारी है। इससे एचईसी को नई दिशा और उम्मीद मिली है। मालूम हो कि एचईसी के पास अभी 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारी है। भास्कर इनसाइट 50 करोड़ के नए ऑर्डर की संभावना वित्तीय संकट के बावजूद एचईसी के पास फिलहाल एलएंडटी, भेल, बीएसएल, भिलाई स्टील प्लांट और डिफेंस सेक्टर सहित करीब 450 करोड़ रुपए के वर्कऑर्डर मौजूद हैं। इसके अलावा अगले तीन महीनों में करीब 50 करोड़ रुपए के नए कार्यादेश मिलने की संभावना भी है। कर्मचारियों की मेहनत, बढ़ते उत्पादन और लगातार मिल रहे वर्कऑर्डर से संस्थान के पुनरुद्धार की उम्मीद मजबूत हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top