भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मुहर्रम इंसानी एकजुटता का पैगाम देता है : मौलाना तहजीबुल हसन



रांची| अंसार नगर स्थित मस्जिद जाफरिया में अंजुमन-ए-जाफरिया की ओर से मुहर्रम पर 10 दिवसीय शहीदान ए कर्बला की याद में मजलिस का आयोजन किया गया। दूसरे दिन गुरुवार को मजलिस में खिताब फरमाते हुए मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने कहा कि मुहर्रम इंसानी एकजुटता का पैगाम देता है। इमाम हुसैन ने इंसानियत की हिफाजत के लिए कुर्बानी दी थी। इसकी सबसे बड़ी मिसाल यह है कि उन्होंने अपने दुश्मनों के लश्कर को भी पानी पिलाया और दुनिया को यह संदेश दिया कि प्यासे को पानी पिलाने में धर्म या मजहब नहीं, बल्कि इंसानियत देखी जाती है। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने कर्बला में इंसानियत की हिफाजत की। आयोजन स्व. यावर हुसैन एवं स्व. सैयद अंजार हुसैन नकवी के परिवार की ओर से किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top