भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वह महान नेता हैं, युद्धों से दूर रहते हैं: PM मोदी के...


होमदुनियाअमेरिका

वह महान नेता हैं, युद्धों से दूर रहते हैं: PM मोदी के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंप

Last Updated:

Donald Trump PM Modi News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मोदी एक ‘महान नेता’ हैं और युद्धों से दूर रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अब अमेरिका भारत के साथ ‘पारदर्शी तरीके से व्यापार करता है.

वह महान नेता हैं, युद्धों से दूर रहते हैं: PM मोदी के मुरीद हुए डोनाल्ड ट्रंपZoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने बुधवार को मुलाकात की थी.

Donald Trump Praises PM Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के दो सबसे महान नेताओं में से एक बताया है. उन्होंने पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल, लीडरशिप स्टाइल और भारत की आर्थिक तरक्की में उनकी भूमिका की तारीफ की. एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कि वे दुनिया के दो सबसे महान नेता किसे मानते हैं? इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम लिया. इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी के बारे में बहुत अच्छी बातें कहीं.

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि मोदी एक महान नेता हैं और वह युद्धों से दूर रहते हैं. यह समझदारी भरी बात है. उन्होंने यह भी कहा कि अब अमेरिका भारत के साथ पारदर्शी तरीके से व्यापार करता है. भारत के आंकड़े बहुत अच्छे रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया संस्थान ‘एक्सियोस’ के साथ एक इंटरव्यू में कहा, ‘मोदी बहुत अच्छे हैं. वह युद्धों से दूर रहते हैं, जो समझदारी की बात है. वह 1.5 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं. असल में भारत बहुत बड़ा देश है. मोदी एक महान नेता हैं और हम उनके साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन अब हम पारदर्शी तरीके से व्यापार करते हैं.’

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले कुछ सालों में भारत के राजनीतिक बदलावों पर भी बात की और पहले की राजनीतिक अस्थिरता की तुलना PM मोदी के लंबे कार्यकाल से की. ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने (भारत) सचमुच हमसे बहुत ज़्यादा लाभ कमाया था. इसके लिए मैं उन्हें दोष नहीं देता. हमारे नेता बेवकूफ थे जिन्होंने ऐसा होने दिया.’

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मैंने पूरी जिंदगी भारत को देखा है. वहां बस सरकारें बदलती रहती थीं.कोई छह महीने के लिए आता था, तो कोई एक साल के लिए और फिर अचानक प्रधानमंत्री मोदी वहां आ गए. वे 12 साल से ज़्यादा समय से वहां हैं. बहुत मज़बूत स्थिति में हैं. और वे यह सब बहुत शांति से करते हैं. फिर भी वे शांत स्वभाव के व्यक्ति नहीं हैं. वे बहुत सख़्त इंसान हैं. मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानता हूं.’

ट्रंप की यह तारीफ़ G7 समिट के दौरान PM मोदी के साथ हुई हालिया मुलाक़ात में उनके साथ अपने अच्छे निजी संबंधों का ज़िक्र करने के कुछ दिनों बाद आई है. जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत पश्चिम एशिया में बड़ी भूमिका निभा सकता है, तो ट्रंप ने कहा कि अगर भारत पर हमला होता है तो वे उसका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और उन्होंने इस भरोसे को सीधे मोदी की लीडरशिप से जोड़ा.

PM मोदी का ज़िक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘अगर कोई उस व्यक्ति पर हमला करता है, तो हम वहां मौजूद रहेंगे. मुझे लगता है कि भारत हर चीज़ में बड़ी भूमिका निभाता है. जब तक वे नेता हैं.’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top