![]()
लातेहार के हेरहंज में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना हेरहंज-पांकी मुख्य सड़क पर इनातु गांव के समीप हुई। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन (JH 01GN 3410) पांकी की ओर से हेरहंज आ रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित ग्रामीण विनोद यादव के बाउंड्रीवाल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन पर सवार हेरहंज के दिलीप साव की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को आई झपकी आने से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार हादसे की मुख्य वजह चालक को आई झपकी बताई जा रही है। सुबह के समय कम यातायात के बीच वाहन तेज गति में था, तभी चालक का नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे बाउंड्रीवाल से टकरा गया। टक्कर के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत घायल को बाहर निकालने और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही हेरहंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी कृष्ण पाल पवैया ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। इधर, दिलीप साव की मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दिलीप साव मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
Source link