भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद जंगल में अज्ञात शव मिला:चेहरे पर गंभीर चोट के निशान, पत्थर...




धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र में जंगल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। यह शव शताब्दी परियोजना से चिटाही जाने वाले रास्ते के समीप जंगल में सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना बरोरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मौके पर जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी भारी वस्तु या पत्थर से वार कर चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया है। इससे मृतक की पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है। पुलिस को आशंका है कि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला हो सकता है, जिसमें अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंक दिया। घटनास्थल की स्थिति और शव की हालत को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया चेहरे पर पत्थर से चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top