![]()
कोडरमा के चंदवारा में पुराना थाने के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार करीब 20 फीट दूर जाकर गिर गई और फिर पलटकर मेन रोड पर आ गई। घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे। सभी रांची के पिस्का मोड़ से पटना एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। बाइक सवार को बचाने में हादसा कार में सवार सोनू कुमार ने बताया कि वाहन उनके बड़े भाई अमित चला रहे थे। गाड़ी सामान्य गति से चल रही थी। जैसे ही वे चंदवारा के पुराने थाने के पास पहुंचे, एक गली से अचानक एक बाइक सवार मुख्य सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार को मोड़ने की कोशिश की, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद कार पलट गई। हालांकि, दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिसने अंदर बैठे लोगों को गंभीर चोट से बचा लिया। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी सुरक्षित कार में तीन वयस्क और दो बच्चे सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को कार से बाहर निकाला और प्राथमिक मदद दी। एहतियात के तौर पर सभी को स्वास्थ्य जांच के लिए नजदीकी निजी अस्पताल भेजा गया, जहां सभी की हालत सामान्य बताई गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर चंदवारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को सीधा कर सड़क किनारे हटाया। इसके बाद बाधित यातायात को सुचारु कराया गया।
Source link