भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एकता सबसे बड़ी ताकत, झारखंड बंगाल के संबंध आत्मीय : राज्यपाल




राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में आयोजित पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में झारखंड में रह रहे पश्चिम बंगालवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विविधताओं का देश है। यहां अनेक भाषाएं, संस्कृतियां, परंपराएं और जीवन-पद्धतियां हैं, लेकिन ‘विविधता में एकता’ ही देश की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” पहल राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पारस्परिक समझ और भावनात्मक एकता को मजबूत करने का माध्यम बनी है। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड और पश्चिम बंगाल का रिश्ता केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से भी गहरा है। उन्होंने झारखंड में बंगाली समाज के शिक्षा, उद्योग, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में योगदान की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि बंगाल की धरती ज्ञान, सृजनशीलता और सांस्कृतिक चेतना की भूमि रही है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर कला तक उसका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने दुर्गा पूजा, काली पूजा और बंगाल की पाक परंपरा की भी सराहना की। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने भी शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top