भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

NEET Exam PM Modi News: NEET एग्‍जाम की वजह से पीएम मोदी...


होमताजा खबरदेश

NEET एग्‍जाम की वजह से पीएम मोदी ने 45 म‍िनट एयरपोर्ट पर क‍िया इंतजार

Last Updated:

नीट एग्‍जाम देने जा रहे छात्रों को कोई असुव‍िधा न हो, इसके ल‍िए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर इंतजार करना बेहतर समझा. एयरपोर्ट से पीएम मोदी को पीएम आवास जाना था, लेकिन छात्रों को असुव‍िधा न हो, इसल‍िए उन्‍होंने एयरपोर्ट पर ही 45 म‍िनट तक इंतजार क‍िया.

NEET एग्‍जाम की वजह से पीएम मोदी ने 45 म‍िनट एयरपोर्ट पर क‍िया इंतजारZoom

पीएम मोदी नीट एग्‍जाम की वजह से एयरपोर्ट पर 45 म‍िनट तक रुके रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET Exam की वजह से एयरपोर्ट पर 45 म‍िनट तक इंतजार क‍िया, ताक‍ि स्‍टूडेंट्स को द‍िक्‍कत न होने पाए. पीएम मोदी पश्च‍िम बंगाल से द‍िल्‍ली लौटे. दोपहर 1:15 बजे पीएम मोदी द‍िल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे. उन्‍हें पीएम आवास न‍िकलना था, लेकिन पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर ही कुछ देर तक प्रतीक्षा का फैसला क‍िया. क्‍योंक‍ि दोपहर 2 बजे नीट परीक्षा शुरू होनी थी. विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री ने 2 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद ही अपने आवास के लिए प्रस्थान किया.

About the Author

अमिताभ सिन्हाएक्जूक्यूटिव एडिटर, न्यूज 18 इंडिया.

अमिताभ सिन्हा News18 India के एक्जिक्यूटिव एडिटर हैं. प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. पटना ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से करियर की शुरुआत की और ‘आज तक’ में तकरीबन 14 साल तक रिपोर्टिंग की. 2015 से नेटवर्क 18 …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top