![]()
बोकारो | जीजीपीएस चास में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। एक पौधा लगाता है, वह एक आशा लगाता है, संदेश के साथ प्राथमिक विभाग की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्री-नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों को पौधों के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कक्षा 1-2 के विद्यार्थियों ने सजावटी पौधे, कक्षा 3 के छात्रों ने स्वयं उगाए पौधे, कक्षा 4 के बच्चों ने फूलदार पौधे तथा कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने औषधीय पौधे लाकर प्रदर्शित किए।
Source link