भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

एक रूम से शुरू हुआ था रांची के टॉप इंडस्ट्रियलिस्ट महेश पोद्दार...


Last Updated:

Ranchi’s Famous Industrialist Mahesh Poddar: रांची के अपर बाजार के मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट महेश पोद्दार आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. हालांकि एक समय था जब उन्होंने बहुत संघर्ष किया. महेश पोद्दार ने एक रूम से अपना काम शुरू किया था और आज शहर के बड़े शहरों में उनकी फैक्ट्रियां हैं. वे न जाने कितने प्रभावशाली पदों पर रह चुके हैं.

रांची के अपर बाजार के रहने वाले महेश पोद्दार रांची ही नहीं पूरे देश में काफी लोकप्रिय हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने रांची में एक रूम में 40 साल पहले माइक वायर लिमिटेड करके एक कंपनी की शुरुआत की थी. आज इस कंपनी की फैक्ट्री विशाखापट्टनम से लेकर बेंगलुरु, नागपुर जैसे शहरों में है. महेश राज्यसभा के मेंबर भी रह चुके हैं और इनका नेटवर्क करोड़ों में है.

रांची के कुछ चुनिंदा करोड़पतियों में इनका नाम आता है. यह वायर संगठन इंटरनेशनल के डायरेक्टर भी हैं. इसके अलावा झारखंड कॉमर्स चैंबर्स के डायरेक्टर रह चुके हैं. साथ ही झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के भी प्रेसिडेंट रह चुके हैं. यानी झारखंड के कई सारे बड़े-बड़े पदों पर ये पहले रह चुके हैं और अभी भी इंटरनेशनल संगठन तक के डायरेक्टर हैं.

लेकिन, महेश पोद्दार के लिए यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि उनके पिताजी गुमला के एक छोटे से कपड़ा व्यापारी थे. वहीं से उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा संत ज़ेवियर स्कूल से पूरी की. इसके बाद बेंगलुरु चले गए और वहां से फिर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. लेकिन मन में हमेशा था कि खुद का कुछ करना है. ऐसे में रांची के माहीलॉन्ग में 1977 में एक वायर इंडस्ट्री की स्थापना की.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आज आलम यह है कि 2000 से अधिक कर्मचारी उनके अंडर काम करते हैं. इतना ही नहीं आज एक इंडस्ट्री से इन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर में भी खूब नाम कमाया है. इनमें आज भी बिल्कुल वैसे ही सादगी है. आज भी अप्पर बाजार की गलियों में एकदम साधारण इंसान की तरह घूमते हैं. यही कारण है कि आम से लेकर खास लोगों के बीच उनकी इज्जत और प्रतिष्ठा देखने लायक होती है.

इसके अलावा सच को सच बोलने की हिम्मत भी लोग इन्हीं से सीखते हैं. राज्यसभा में भी रांची के कई सारे मुद्दे जैसे रिंग रोड और भी कई दूसरे मुद्दों को उन्होंने खुलकर उठाया. वह कहते हैं कि डरने की जरूरत नहीं, आपको हमेशा सच का साथ देना चाहिए. अगर आप सही इंसान हैं तो एक दिन सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी. वह अलग बात है की शुरुआत में स्ट्रगल आएगा, लेकिन जीत आपकी ही होगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top