भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

NEET UG 2026 LIVE: नीट सॉल्वर गैंग का फर्जीवाड़ा, 30 लोग गिरफ्तार,...


नई दिल्ली (NEET UG 2026 LIVE). देशभर में आयोजित हुई नीट यूजी री-परीक्षा के दौरान बिहार के लखीसराय जिले में बड़े पैमाने पर धांधली का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से परीक्षा केंद्रों पर फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाकर परीक्षा दिलाने वाले अंतर-राज्यीय ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़ किया गया है. इतने सुरक्षा इंतजामों के बावजूद असली छात्रों की जगह परीक्षा हॉल में घुसपैठ करने वाले शातिर स्कॉलर्स को दबोचा गया. चौंकाने वाली बात है कि पकड़े गए फर्जी कैंडिडेट कोई आम छात्र नहीं, बल्कि देश के नामी मेडिकल कॉलेजों के MBBS छात्र और पेशेवर डॉक्टर्स हैं, जो मोटी रकम लेकर दूसरों का भविष्य बनाने के लिए अवैध रूप से परीक्षा दे रहे थे.

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी में बोनस मार्क्स की क्या उम्मीद है?

नीट यूजी 2026 लाइव: अगर नीट यूजी पेपर में कोई सवाल गलत पाया जाता है या उसके दो विकल्प सही होते हैं तो एनटीए उस सवाल के लिए बोनस मार्क्स देता है. हालांकि, यह एनटीए की एक्सपर्ट कमेटी के फैसले पर निर्भर करता है कि बोनस नंबर सबको मिलेंगे या सिर्फ उन्हें जिन्होंने अटेंप्ट किया था.

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी फाइनल आंसर की का गणित

नीट यूजी 2026 लाइव: अभ्यर्थियों से मिलने वाली आपत्तियों की जांच करने के बाद एनटीए फाइनल आंसर की जारी करता है. इस फाइनल की में अगर कोई बदलाव होता है तो वह सभी अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड पर लागू होता है. इसके बाद किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाता.

NEET UG 2026 LIVE: बिहार में ‘मुन्ना भाई’ गैंग का पर्दाफाश, 14 बायोमेट्रिक कर्मचारियों सहित 24 गिरफ्तार

नीट यूजी 2026 लाइव: बिहार के लखीसराय में नीट री-एग्जाम के दौरान पुलिस ने सॉल्वर गैंग और फर्जी अभ्यर्थियों (मुन्ना भाई) को परीक्षा में बैठाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में अब तक कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 5 असली छात्र और परीक्षा के दौरान पहचान छिपाने में मदद करने वाले बायोमेट्रिक कंपनी के 14 कर्मचारी शामिल हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गैंग असली परीक्षार्थियों की जगह मोटी रकम लेकर प्रोफेशनल सॉल्वरों को परीक्षा हॉल में प्लांट करता था. फिलहाल, बायोमेट्रिक कंपनी की भूमिका संदेह के घेरे में है और पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस रैकेट के मुख्य सरगनाओं और वित्तीय लेन-देन का नेटवर्क खंगालने में जुटी है.

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी आंसर की को चैलेंज कैसे करें?

नीट यूजी 2026 लाइव: अगर आपको लगता है कि एनटीए की तरफ से जारी किसी सवाल का जवाब गलत है तो आप उसे चैलेंज कर सकते हैं. इसके लिए प्रति सवाल निश्चित फीस (आमतौर पर 200 रुपये) ऑनलाइन भरनी होती है. एक्सपर्ट्स की टीम आपके चैलेंज की जांच करती है.

NEET UG 2026 LIVE: अंडरगारमेंट्स में मोबाइल छिपाकर परीक्षा दे रही थी छात्रा

नीट यूजी 2026 लाइव: राजस्थान की राजधानी जयपुर के बिंदायका इलाके से नीट यूजी परीक्षा में नकल का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्रा अपने अंडरगारमेंट्स में मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा हॉल के अंदर पहुंच गई. इसका खुलासा तब हुआ जब परीक्षा खत्म होने से महज 15 मिनट पहले वह मोबाइल से प्रश्न पत्र की तस्वीरें ले रही थी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल की मदद से सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर रही थी. शक होने पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों और वीक्षकों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है. इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन परीक्षा केंद्र के प्रभारी सहित सुरक्षा जांच से जुड़े अन्य कर्मियों से भी पूछताछ कर रहा है कि इतनी सुरक्षा के बावजूद मोबाइल अंदर कैसे पहुंचा.

NEET UG 2026 LIVE: नीट ओएमआर रिस्पॉन्स शीट क्या होती है?

नीट यूजी 2026 लाइव: आंसर की के साथ ही एनटीए आपकी स्कैन्ड ओएमआर शीट भी ईमेल आईडी पर भेजता है या पोर्टल पर अपलोड करता है. इससे आप देख सकते हैं कि परीक्षा में किस सवाल का कौन सा गोला भरा था और अपने मार्क्स खुद कैलकुलेट कर सकते हैं.

NEET UG 2026 LIVE: नीट री-टेस्ट की प्रोविजनल आंसर की कब तक आएगी?

नीट यूजी 2026 लाइव: एनटीए नीट यूजी परीक्षा होने के बाद 2 से 3 हफ्तों के अंदर प्रोविजनल आंसर की जारी कर देता है. उम्मीद जताई जा रही है कि जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई के पहले हफ्ते तक ऑफिशियल वेबसाइट पर रिस्पॉन्स शीट और आंसर की अपलोड कर दी जाएगी.

NEET UG 2026 LIVE: एनसीईआरटी बुक की रही धूम

नीट यूजी 2026 लाइव: इस बार के नीट यूजी पेपर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नीट क्रैक करने के लिए एनसीईआरटी ही असली ‘गीता-बाइबिल’ है. बायोलॉजी और केमिस्ट्री के लगभग 90% से ज्यादा सवाल सीधे तौर पर एनसीईआरटी की किताबों और उनके टेबल्स से ही फ्रेम किए गए थे.

NEET UG 2026 LIVE: बायोलॉजी, हमेशा की तरह तारणहार?

नीट यूजी 2026 लाइव: बायोलॉजी का पेपर हमेशा की तरह सबसे लंबा लेकिन स्कोरिंग रहा. बॉटनी और जूलॉजी, दोनों में ही स्टेटमेंट वाले और ‘मैच द फॉलोइंग’ वाले सवाल ज्यादा पूछे गए थे. इन सवालों ने पढ़ने में थोड़ा वक्त जरूर लिया, लेकिन कांसेप्ट क्लियर होने की वजह से अभ्यर्थियों ने इसे आसानी से संभाल लिया.

NEET UG 2026 LIVE: केमिस्ट्री का क्या रहा मिजाज?

नीट यूजी 2026 लाइव: केमिस्ट्री के सेक्शन में ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री का दबदबा देखने को मिला. फिजिकल केमिस्ट्री से कुछ न्यूमेरिकल थोड़े घुमावदार थे, जिसने एक्सट्रा समय लिया. हालांकि, एनसीईआरटी की लाइनों से सीधे उठाए गए सवालों ने स्टूडेंट्स को काफी राहत पहुंचाई.

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी में फिजिक्स ने चौंकाया या बचाया?

नीट यूजी 2026 लाइव: अक्सर अभ्यर्थियों को डराने वाली फिजिक्स इस बार बहुत ज्यादा कठिन नहीं रही. कुछ कैलकुलेटिव और लंबे सवालों को छोड़ दें तो ज्यादातर सवाल फॉर्मूला बेस्ड और डायरेक्ट थे. पिछले सालों की तुलना में उम्मीदवारों को फिजिक्स का सेक्शन सॉल्व करने में थोड़ा कम पसीना बहाना पड़ा.

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी पेपर कैसा रहा?

नीट यूजी 2026 लाइव: कल हुई नीट यूजी परीक्षा का ओवरऑल लेवल मॉडरेट यानी मध्यम दर्जे का रहा. अभ्यर्थियों और एक्सपर्ट्स के फीडबैक के मुताबिक, पेपर न तो बहुत ज्यादा आसान था और न ही आउट ऑफ सिलेबस. जिसने एनसीईआरटी को अच्छी तरह से घोटकर पिया था, उसके लिए पेपर काफी हद तक स्कोरिंग रहा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top