भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में आटा मिल कर्मी उमेश यादव की हत्या:शव रखकर किया सड़क...




धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर बस्ताकोला के पास आक्रोशित लोगों ने एक शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आटा मिल कर्मचारी उमेश यादव की हत्या के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार के लिए 15 लाख रुपये मुआवजे और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मृतक उमेश यादव रत्न अग्रवाल के आटा मिल में कार्यरत थे। रविवार को वे तकादा कर वापस लौट रहे थे, तभी गोंदुडीह ओपी क्षेत्र के हिल टॉप आउटसोर्सिंग के पास घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उमेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि धनबाद में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे लूट और आपसी रंजिश दोनों पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top