भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis LIVE | Shiv Sena UBT MLA Meeting...


Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis LIVE: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के सामने एक नई राजनीतिक चुनौती आ गई है, क्योंकि उनकी पार्टी के नौ में से छह लोकसभा सांसद सोमवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बागी सांसदों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां इसकी घोषणा की गई. 6 बागी सांसदों के शिवसेना में आने के साथ ही शिंदे ने कहा कि ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल हो गया. इससे बागी गुट को दलबदल विरोधी कानून के तहत ज़रूरी दो-तिहाई बहुमत भी मिल गया है, जिससे उन्हें अयोग्य घोषित होने से बचने में मदद मिलेगी.

दूसरी ओर, महाराष्ट्र विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन शिवसेना (UBT) ने मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित ‘शिवालय’ में अपने सभी विधायकों और MLCs की बैठक बुलाई. इस बैठक को ठाकरे की ओर से और अधिक दलबदल को रोकने और पार्टी के विधायकों को भरोसा दिलाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. दो बागी सांसदों, नागेश पाटिल अष्टिकर और ओमप्रकाश राजे निंबालकर ने पहले ही पाला बदलने के अपने फैसले की पुष्टि कर दी है, जबकि सत्ताधारी महायुति गठबंधन के नेताओं ने संकेत दिया है कि आगे और भी राजनीतिक घटनाक्रम हो सकते हैं.

Shiv Sena UBT Crisis Live Update: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए उद्धव गुट के बागी सांसद

शिवसेना (UBT) गुट के सभी छह बागी सांसद सोमवार को औपचारिक रूप से एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हो गए. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (UBT) के बागी सांसदों के साथ राज्य में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की. यह उद्धव ठाकरे के लिए एक बड़ा झटका है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि उद्धव गुट का अगला कदम क्या होगा?

Shiv Sena UBT Crisis Live Update: मुंबई में पार्टी नेताओं के साथ उद्धव ठाकरे की बैठक खत्म

महाराष्ट्र में बदलते राजनीतिक हालात पर चर्चा के बाद शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी के नेताओं की बैठक खत्म हो गई है. बातचीत मुख्य रूप से संगठनात्मक मामलों, आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम की तैयारियों और राज्य विधानसभा में पार्टी की रणनीति पर केंद्रित रही. राज्य में जारी राजनीतिक फेरबदल और पार्टी नेतृत्व द्वारा अपने संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिशों के बीच यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis LIVE: उद्धव ठाकरे ने मुंबई में पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में पार्टी के भीतर चल रही बगावत के बीच अहम राजनीतिक घटनाक्रमों और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई. उम्मीद है कि बातचीत में राज्य विधानसभा में पार्टी की रणनीति, आने वाली राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी और अलग-अलग स्तरों पर पार्टी के ढांचे को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जाएगा.

शिवसेना संकट लाइव अपडेट्स: ‘कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर उद्धव ठाकरे ने पाप किया है’

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर उद्धव ठाकरे ने पाप किया है. उन्होंने पत्रकारों से कहा, “आपने पहले बीजेपी के साथ चुनाव लड़ा और मोदी जी के नाम पर वोट पाए, फिर आप कांग्रेस के साथ मिल गए, और वे हमें नैतिकता सिखा रहे हैं?”

शिवसेना संकट लाइव अपडेट्स: उद्धव ठाकरे ने UBT के विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की. इसका मकसद पार्टी छोड़ने वालों की संख्या को और बढ़ने से रोकना था, क्योंकि आज ही छह सांसद एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने वाले हैं.

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: बागी सांसदों की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले YB चव्हाण सेंटर में जुटे शिवसेना नेता

सोमवार को बाद में शिवसेना (UBT) के छह बागी लोकसभा सांसदों की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता मुंबई के YB चव्हाण सेंटर पहुंचने लगे हैं.

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: 50 करोड़ में बिके 50 सांसद, यूबीटी के बागी MPs पर बिफरे संजय राउत

‘ऑपरेशन टाइगर’ में शिवसेना (यूबीटी) के 6 बागी सांसदों पर सांसद संजय राउत ने हमला बोला. उन्होंने कहा, “50 करोड़ में बिके 50 सांसद मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे. और हथियारबंद पुलिस के घेरे में बाहर निकले अपराधी भाव वाली नज़रों के साथ… क्या इसे जीना कहते हैं, बेवकूफ? चित्रगुप्त ने उनके पापों का हिसाब-किताब शुरू कर दिया है! उनकी अगली पीढ़ी कहेगी… मेरे पिता गद्दार थे, मेरे पति गद्दार थे, मेरे दादा गद्दार थे! जय महाराष्ट्र!”

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: आदित्‍य ठाकरे क्‍यों और किससे मांग रहे न्‍याय?

शिवसेना-UBT संकट लाइव: शिवसेना-यूबीटी के नेता आदित्‍य ठाकरे ने कहा कि अगर इस देश में कानून व्यवस्था और न्याय प्रक्रिया है तो हम यही अपेक्षा करते हैं कि हमें न्याय मिले. यह न्याय सिर्फ हमारे पार्टी के लिए नहीं है. जैसे आज हमारी पार्टी को तोड़ा है, वैसे आम आदमी पार्टी और TMC को भी तोड़ा गया है. कल कोई भाजपा को जाके तोड़ेगा. आदित्‍य ठाकरे ने कहा कि अगर हम कानून से चलें, संविधान से चलें तो फिर इस देश में संविधान का राज होगा.

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: ‘शिकार का ही हो गया शिकार’, रोहित पवार का एकनाथ शिंदे का तंज

शिवसेना-UBT संकट लाइव: NCP-SCP नेता रोहित पवार ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे कल तक ‘ऑपरेशन टाइगर’ से बेहद खुश थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. रोहित पवार ने नासिक विधानपरिषद चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि इस बार ‘शिकार का ही शिकार हो गया है.’ उनके इस बयान को शिंदे गुट और महायुति की राजनीतिक रणनीति पर सीधा हमला माना जा रहा है. महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच रोहित पवार का यह बयान राज्य की राजनीति में नए सिरे से चर्चा का विषय बन गया है.

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: ‘क्‍या यह लोकतंत्र है…जो कुछ हो रहा वह असंवैधानिक है’

शिवसेना-UBT संकट लाइव: कांग्रेस नेता भाई जगताप ने ऑपरेशन टाइगर पर कहा, ‘क्या यह लोकतंत्र है? जिस संविधान के आधार पर हमारा चुनाव होता है, आप एक चुनाव चिह्न पर लड़ते हैं और फिर इस तरह का बाहुबल, धनबल और बाकी हथकंडे इस्तेमाल करके इस तरह जोड़तोड़ करना क्या यह लोकतांत्रिक है? 2014 से इस देश में और इस प्रदेश में जिस तरह की राजनीति हो रही है वह असंवैधानिक है.’

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: आज ऑपरेशन टाइगर पहुंचेगा अंजाम तक

शिवसेना-UBT संकट लाइव: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री प्रताप सरनाइक ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगने वाला है और उसके कई सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो रहे हैं. सरनाइक ने कहा कि आज हमारे 13 सांसद हो जाएंगे. एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है. सांसदों ने स्पीकर को पत्र भी दे दिया है और वे हमारे साथ मर्ज हो गए हैं. उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस संबंध में औपचारिक घोषणा की जाएगी. सरनाइक के मुताबिक, 6 सांसद एकनाथ शिंदे पर भरोसा जताते हुए पार्टी जॉइन करेंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में उद्धव गुट के बाकी 3 सांसद भी शिंदे खेमे के साथ आ सकते हैं. इस घटनाक्रम को महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर माना जा रहा है. इस बीच प्रताप सरनाइक ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत पर भी निशाना साधा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि संजय राउत का दिल से धन्यवाद, उनकी वजह से पूरे विधायक हमारी पार्टी में आ गए और अब 6 सांसद भी आने वाले हैं. सरनाइक के इस बयान से साफ है कि महाराष्ट्र में शिवसेना के दोनों गुटों के बीच सियासी संघर्ष और तेज हो गया है.

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: ‘बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी’, बागी सांसदों पर भड़के आदित्‍य ठाकरे

शिवसेना-UBT संकट लाइव: शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों पर आदित्य ठाकरे ने तीखा हमला बोला है. आदित्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि दल बदलने वाले सांसदों ने यह साबित कर दिया है कि उनकी वफादारी और साख बेशर्मी से बिकाऊ है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष राजनीतिक फायदे के लिए सरकारी संसाधनों और जनता के पैसे का इस्तेमाल कर रहा है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि जो सांसद अब पाला बदल रहे हैं, वे महाविकास अघाड़ी (MVA) और INDIA गठबंधन के मंच पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. उनके लिए शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं ने प्रचार किया था और मतदाताओं ने उन्हें NDA के खिलाफ वोट दिया था. उन्होंने बागी सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि विचारधारा या गठबंधन बदलने की दलीलें अब नहीं चलेंगी, क्योंकि सच्चाई यह है कि लालच के कारण उन्होंने रातों-रात अपने वोटरों के जनादेश से विश्वासघात किया है.

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: शिवसेना-यूबीटी के बागी सांसद आज शाम 4 बजे थामेंगे शिंदे गुट का हाथ

शिवसेना-UBT संकट लाइव: महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे गुट के बागी सांसद आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल हो सकते हैं. इस संभावित राजनीतिक घटनाक्रम को उद्धव गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से राज्य की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इसी बीच यह खबर सामने आई है. हालांकि, अभी तक संबंधित सांसद या दोनों गुटों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अगर यह शामिल होना होता है, तो महाराष्ट्र की सियासत में इसका असर और बढ़ सकता है.

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: शिवसेना-यूबीटी के सांसद बागी कैसे – मनोज झा

शिवसेना-UBT संकट लाइव: RJD सांसद मनोज झा ने शिवसेना(UBT) के कई सांसदों के आज शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने की संभावना पर कहा, ‘उन्हें बागी कैसे कहा जा सकता है? उन्होंने शिवसेना (UBT) के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था. जब शिवसेना UBT, TMC या किसी भी पार्टी में यह इंजीनियरिंग होती है, तो यह उनका संकट नहीं है, यह लोकतंत्र का संकट है. यह उद्धव ठाकरे के साथ धोखा नहीं है, यह उन मतदाताओं के साथ धोखा है, जिन्होंने विकल्प देखकर उन्हें चुना और वोट दिया. क्या आप उनके साथ अन्याय नहीं कर रहे हैं?’

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: मेरे नेतृत्‍व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना – उद्धव ठाकरे

शिवसेना-UBT संकट लाइव: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में आयोजित एक रैली में दावा किया कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है. उद्धव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शिवसेना ने 30 साल तक कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़ी, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी पार्टी को हड़पने या खत्म करने की कोशिश नहीं की. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने सत्ता और संगठनात्मक ताकत का इस्तेमाल कर शिवसेना को तोड़ने और कमजोर करने की साजिश रची. उद्धव के इस बयान को महाराष्ट्र की मौजूदा सियासी जंग और शिवसेना पर दावे की लड़ाई के बीच अहम माना जा रहा है.

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: हम कोई ऑपरेशन बीच में छोड़ते – एकनाथ शिंदे

शिवसेना-UBT संकट लाइव: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ऑपरेशन टाइगर को लेकर बड़ा संकेत देते हुए कहा कि राज्य की राजनीति में जल्द ही ब्रेकिंग न्यूज सामने आएगी. मुंबई में शिंदे ने कहा, ‘हम कोई भी ऑपरेशन आधा नहीं छोड़ते. ऑपरेशन टाइगर पूरी तरह फूलप्रूफ है. इसका अनुभव आप पहले भी कर चुके हैं. जल्द ही आपको अच्छी खबर मिलेगी.’ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उमराजे निंबालकर के पिता की हत्या मामले में आए फैसले के बाद उनका परिवार शोक में था, लेकिन ऐसे समय में यूबीटी के लोग निंबालकर को गालियां दे रहे थे. शिंदे ने आरोप लगाया कि दिन में अपमान करने वाले यही लोग रात में उनके घर जाकर पैर छूते हैं. उन्होंने ऑपरेशन टाइगर को लेकर फैल रही तमाम अटकलों और अफवाहों को भी खारिज किया.

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: उद्धव ठाकरे का भाजपा पर हमला

शिवसेना-UBT संकट लाइव: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेन है. उद्धव ने कहा कि उनके पिता बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना ने करीब 30 वर्षों तक कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़ी, लेकिन कांग्रेस ने कभी पार्टी को तोड़ने या खत्म करने की कोशिश नहीं की. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने शिवसेना को कमजोर करने और उसकी पहचान छीनने का प्रयास किया. ठाकरे का यह बयान महाराष्ट्र की सियासत में जारी घमासान के बीच अहम माना जा रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और पार्टी की मूल विचारधारा को मजबूत करने की अपील भी की.

Uddhav Thackeray Shiv Sena Crisis Live: अब विधायकों को बचाने में जुटे उद्धव ठाकरे

शिवसेना-UBT संकट लाइव: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने सभी विधायकों की अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक आज यानी सोमवार दोपहर 2.30 बजे शिवसेना ऑफिस में होगी. बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे ने पार्टी के सभी 20 विधायकों से संपर्क साध लिया है और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे. ‘ऑपरेशन टाइगर’ की अटकलों के बीच बुलाई गई इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि बैठक में पार्टी की रणनीति, विधायकों की एकजुटता और आगे की राजनीतिक दिशा पर विस्तार से चर्चा हो सकती है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top