भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कुएं में डूबने से इकलौते बेटे की मौत बहन की शादी से...




भास्कर न्यूज | कोडरमा थाना क्षेत्र के लोचनपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा रजक, पिता राजेश रजक, निवासी लोचनपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार राजा रजक अपने तीन दोस्तों के साथ घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं में नहाने गया था। बताया जाता है कि वह सबसे पहले कुएं में छलांग लगाकर उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला। उसके साथी लगभग दस मिनट तक इंतजार करते रहे। जब कोई हलचल नहीं हुई तो वे दौड़कर गांव पहुंचे और घटना की जानकारी लोगों को दी।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कुछ ग्रामीण कुएं में उतरे और युवक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार राजा रजक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन की शादी आगामी जुलाई माह में होने वाली है। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के पिता राजेश रजक फेरी लगाकर सामान बेचते हैं और इसी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top