Last Updated:
Beauty Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा लंबे समय तक खूबसूरत और जवां दिखे. इसके लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स और फेशियल का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा घरेलू उपाय आपको फाइन लाइंस और झुर्रियों से हमेशा के लिए छुटकारा दिला सकता है? रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट कविता बताती हैं कि अगर आप लंबे समय तक यूथफुल स्किन चाहती हैं, तो सुबह उठने के साथ ही आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा. आपको बर्फीले ठंडे पानी में अपना चेहरा दो से तीन बार डुबाना होगा। हर दिन ऐसा करने से स्किन के पोर्स (रोमकूप) टाइट होते हैं और चेहरे पर गजब का निखार आता है.
ब्यूटी एक्सपर्ट कविता के अनुसार, इस आसान ट्रीटमेंट को आप घर पर ही दो आसान स्टेप्स में कर सकती हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा तैयारी करने की जरूरत नहीं है. सुबह उठते ही एक बड़ा बाउल (कटोरा) लें, जिसमें आपका चेहरा आसानी से डूब सके. उसमें साधारण पानी भरकर फ्रीजर में रख दें और उसे एकदम ठंडा होने दें. पानी इतना ठंडा होना चाहिए कि उंगली डालते ही वह सुन्न होने लगे.
यदि आपके पास सुबह पानी ठंडा करने का समय नहीं है, तो आप दूसरा तरीका अपना सकती हैं. फ्रीजर से आइस क्यूब्स (बर्फ के टुकड़े) निकालें, उन्हें एक बड़े कटोरे में डालें और ऊपर से थोड़ा सा साधारण पानी मिला दें. सिर्फ 1 मिनट में आपका बर्फीला ठंडा पानी तैयार हो जाएगा.
पानी तैयार होने के बाद अपने चेहरे को इस ठंडे पानी में कुछ सेकंड के लिए डुबाएं और फिर बाहर निकालें. इस प्रक्रिया को सुबह-सुबह कम से कम 15 से 20 बार दोहराएं. दरअसल, जब इतना ठंडा पानी अचानक चेहरे की त्वचा के संपर्क में आता है, तो यह स्किन पोर्स को तुरंत सिकोड़कर टाइट कर देता है. इससे त्वचा में कसाव आता है, चेहरे की पफनेस (सूजन) दूर होती है और फाइन लाइंस धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ब्यूटी एक्सपर्ट कविता का कहना है कि यह ट्रीटमेंट 25 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है. क्योंकि इसी उम्र के बाद चेहरे पर फाइन लाइंस और बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने शुरू होते हैं. छोटे बच्चों को यह ट्रीटमेंट नहीं करना चाहिए.
इस आइस वॉटर थेरेपी का असर आपको पहली बार में ही महसूस होने लगेगा. आप चाहें तो हैवी मेकअप लगाने से ठीक पहले भी यह उपाय कर सकती हैं। इससे चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होता है और आपका मेकअप कम से कम 4 घंटे तक बिना खराब हुए टिका रहता है. किसी पार्टी या फंक्शन में जाने से पहले इसे करने से चेहरे पर तुरंत इंस्टेंट ग्लो आ जाता है.