भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘मैं मरना चाहता हूं, मुझे मारो’, भर्राए गले से देवेंद्र महतो ने...


Last Updated:

Devendra Mahato News: स्वतंत्रता दिवस के दिन देवेंद्र नाथ महतो भावुक हो गए. वह झंडोत्तोलन और तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहते थे, लेकिन अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिली. देवेंद्र का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रोका. उनके साथ धक्का-मुक्की की गई. उन्होंने साथियों के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया.

'मैं मरना चाहता हूं, मुझे मारो', भर्राए गले से देवेंद्र महतो ने ऐसा क्यों कहा?Zoom

देवेंद्र नाथ महतो (फोटो साभारः एक्स @DevendraNathMa9)

रांचीः झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच देवेंद्र महतो का भावुक बयान सामने आया. JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अस्पताल और पुलिस प्रशासन ने उन्हें झंडोत्तोलन कार्यक्रम में नहीं जाने दिया. साथियों के साथ बुरी तरह मारपीट की गई. वह बयान देते-देते भावुक हो उठे. भर्राए गले से उन्होंने कहा कि- “आजादी के 80 साल बाद भी देश में अगर झंडा फहराने, गलत के खिलाफ आवाज उठाने से रोका जाता है. तो मैं जीना नहीं, मरना चाहता हूं. पुलिस मुझे जान से मार दे.”





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top