भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा का यह इलाका बना किराएदारों की पहली पसंद, जानें किराया और...


Last Updated:

झुमरी तिलैया के महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित बैद्यनाथ नगर किराए के मकानों के लिए लोगों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है. हाईवे से महज 200 मीटर दूर स्थित इस कॉलोनी में बिजली, पानी, पार्किंग, बेहतर ड्रेनेज और सुबह-शाम टहलने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां 1 बीएचके फ्लैट 3500 से 4000 रुपये और 2 बीएचके फ्लैट 5000 से 6000 रुपये प्रतिमाह किराए पर मिल रहे हैं.

कोडरमा: झुमरी तिलैया शहर में किराए के मकान की तलाश कर रहे लोगों के लिए महाराणा प्रताप चौक के समीप स्थित बैद्यनाथ नगर तेजी से एक व्यवस्थित और आकर्षक आवासीय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है. इस जगह से शहर के मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब है. जिसके कारण यह इलाका नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और विद्यार्थियों के परिवारों की पहली पसंद बनता जा रहा है. बैद्यनाथ नगर में पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई नए आवासीय भवनों का निर्माण हुआ है. यहां उपलब्ध अधिकांश मकान और फ्लैट नए निर्माण के हैं. इनमें आधुनिक सुविधाओं, बेहतर इंटीरियर और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है. यही वजह है कि किराएदारों का रुझान लगातार इस क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है.

पार्किंग के साथ कई सुविधाएं
बैद्यनाथ नगर में किराए पर मकान उपलब्ध कराने वाले अनुराग कुमार ने बताया कि यह इलाका रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है. बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यहां से शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना काफी आसान है. उन्होंने कहा कि यह एक शांत, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवासीय कॉलोनी है. यहां लोगों को दैनिक जीवन की लगभग सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं.

बिजली और पानी की व्यवस्था
अनुराग के मुताबिक, कॉलोनी में बिजली और पानी की नियमित व्यवस्था है. इसके अलावा वाहनों की पार्किंग की सुविधा, सुबह-शाम टहलने के लिए पर्याप्त खुला स्थान तथा बच्चों के खेलने के लिए अनुकूल वातावरण भी उपलब्ध है. बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से बचाव के लिए बेहतर ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया गया है. इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलती है.

10 मिनट की दूरी पर रेलवे स्टेशन
अनुराग कुमार ने बताया कि परिवहन सुविधाओं की दृष्टि से भी यह क्षेत्र काफी बेहतर है. बैद्यनाथ नगर से कोडरमा रेलवे स्टेशन की दूरी मात्र 8 से 10 मिनट की है. वहीं शहर का मुख्य बाजार भी नजदीक स्थित है, जहां शॉपिंग मॉल, किराना दुकानें, कपड़ा बाजार, मेडिकल स्टोर, होटल और खाने-पीने के कई प्रतिष्ठान मौजूद हैं. इससे यहां रहने वाले लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ता. शिक्षा के क्षेत्र में भी यह इलाका काफी सुविधाजनक माना जाता है.

सुविधा के हिसाब से किफायती है किराया
बैद्यनाथ नगर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर शहर के कई प्रमुख विद्यालय और शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई के लिए परिवारों को बेहतर विकल्प मिल जाते हैं और स्कूल आने-जाने में भी कम समय लगता है. अनुराग ने बताया कि किराए की दृष्टि से भी यह क्षेत्र काफी किफायती है. यहां एक बीएचके फ्लैट लगभग 3,500 से 4,000 रुपये प्रतिमाह के किराए पर उपलब्ध हैं. वहीं, दो बीएचके फ्लैट 5,000 से 6,000 रुपये प्रतिमाह तक आसानी से मिल जाते हैं.

हर तरह से फायदेमंद
मकानों की गुणवत्ता, आसपास उपलब्ध सुविधाओं और बेहतर लोकेशन को देखते हुए यह किराया काफी उचित माना जाता है. बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक सुविधाएं, शांत वातावरण और किफायती किराया यहां की खासियत है. यही कारण है कि बैद्यनाथ नगर झुमरी तिलैया में किराएदारों के लिए एक पसंदीदा आवासीय क्षेत्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top