भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Cabinet reshuffle buzz: कैब‍िनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी...


होमताजा खबरदेश

कैब‍िनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच राष्‍ट्रपत‍ि मुर्मू से म‍िले पीएम मोदी

Last Updated:

पद्म समारोह संपन्‍न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे वक्‍त में हुई है, जब कैब‍िनेट में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं.

कैब‍िनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच राष्‍ट्रपत‍ि मुर्मू से म‍िले पीएम मोदीZoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे वक्‍त में हो रही है, जब कैब‍िनेट में फेरबदल की चर्चा काफी तेज है. राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से इस मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर की गईं. पोस्ट में लिखा गया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की.

पीटीआई की र‍िपोर्ट के मुताबिक- यह मुलाकात पद्म पुरस्कार देने के सिविल इन्वेस्टिचर समारोह के तुरंत बाद हुई, जिससे इसे और अहम माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट में बदलाव की संभावना को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. इससे पहले दिन में केरल के वरिष्ठ बीजेपी नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया. कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री और मत्स्य, पशुपालन और डेयरी के भी राज्य मंत्री थे. राष्ट्रपति मुर्मू ने कुरियन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में दी गई.

बिट्टू-कुर‍ियन को नहीं भेजा राज्यसभा

बीजेपी ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में कुरियन को फिर से उम्मीदवार नहीं बनाया, उनका कार्यकाल 21 जून को खत्म हो गया था. रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ब‍िट्टू, जिनका राज्यसभा कार्यकाल भी 21 जून को खत्म हुआ, उन्हें भी बीजेपी ने उच्च सदन के लिए फिर से नामित नहीं किया है. रवनीत सिंह अगस्त 2024 से राजस्थान से राज्यसभा सदस्य थे और फूड प्रोसेस‍िंग मंत्रालय में भी राज्य मंत्री हैं. हाल ही में कुछ केंद्रीय मंत्रियों को उनके गृह राज्यों में संगठन की अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं. इन नियुक्तियों के बाद कैबिनेट में जल्द बदलाव की अटकलें भी तेज हो गई हैं.

दो मंत्री बन गए प्रदेश अध्‍यक्ष

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 28 मई को सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया था. मल्होत्रा कॉरपोरेट मामलों के भी राज्य मंत्री हैं और दोनों विभागों का जिम्मा संभाल रहे हैं. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पिछले साल दिसंबर में बीजेपी के उत्तर प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष बनाया गया था.

About the Author

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top