भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

28 candidates contested for seven posts, 1073 soldiers cast their votes.


.

गढ़वा जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन का बहुप्रतीक्षित चुनाव सोमवार को कड़े सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हो गया। पुलिस लाइन परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह से ही जबरदस्त उत्साह देखा गया। जिले के विभिन्न थानों, ओपी, पुलिस लाइन और अन्य तकनीकी इकाइयों में तैनात पुलिस जवानों ने कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

एसोसिएशन के कुल 7 महत्वपूर्ण पदों के लिए इस बार कुल 28 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है, खासकर अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मी सबसे तेज है। युवा चेहरे भी मैदान में उतरे वर्तमान अध्यक्ष और मुख्य दावेदार रवि कुशवाहा के सामने इस बार लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर ‘हैट्रिक’ बनाने की बड़ी चुनौती है। वहीं, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर भी कई नए और युवा चेहरों के मैदान में उतरने से पुराने दिग्गजों के समीकरण बिगड़ते दिख रहे हैं। चुनाव पदाधिकारी सुशील कुमार सिन्हा की देखरेख में पूरी चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया। इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कुल 1073 पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए साबेलू रहमान खान, अमित कुमार तिवारी, संजय कुमार राम एवं अजय कुमार सिंह को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। सोमवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया। देर रात तक मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। देर रात नौ बजे मतगणना शुरू, बढ़त मिलने पर समर्थकों में उत्साह पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव संपन्न होने के बाद सोमवार रात 9 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो गया। मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ रही है, बढ़त हासिल करने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल बनता जा रहा है। मतगणना के दौरान कई प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाते नजर आए, जिसके बाद उनके समर्थकों ने जीत के प्रति विश्वास जताते हुए खुशी का इजहार किया।

अध्यक्ष: 4 उम्मीदवार उपाध्यक्ष: 4 उम्मीदवार सचिव: 3 उम्मीदवार संयुक्त सचिव: 3 उम्मीदवार कोषाध्यक्ष: 4 उम्मीदवार केंद्रीय सदस्य: 5 उम्मीदवार अंकेक्षक (ऑडिटर): 5 उम्मीदवार



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top