भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डॉ. श्यामा प्रसाद के बलिदान दिवस पर किया पौधरोपण



तेलो | चंद्रपुरा प्रखंड की पपलो पंचायत स्थित हरि मंदिर परिसर में मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व तेलो मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा ने किया। शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर की गई। सुरेश कुशवाहा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्ण विलय और देश की एकता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका बलिदान आज भी देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान ‘एक देश, एक विधान’ के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम के बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। मौके पर सुभाष गिरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top