भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड बार काउंसिल के नव निर्वाचित 22 सदस्यों की घोषणा, अधिसूचना जारी




झारखंड सरकार के विधि विभाग ने बुधवार को झारखंड राज्य बार काउंसिल के 22 नव निर्वाचित सदस्यों की गजट अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर संपन्न चुनाव के बाद निर्वाचित प्रतिनिधियों के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अंबुज नाथ ने 12 मार्च को हुए मतदान के आधार पर 22 अधिवक्ताओं को निर्वाचित घोषित किया। हाईकोर्ट से प्रशांत कुमार सिंह, अब्दुल कलम रशीदी, ललित यादव, मनोज कुमार-2, नीलेश कुमार, अभय कुमार चतुर्वेदी, रिंकू भगत, मोली सिन्हा और निवेदिता कुंडू सदस्य चुने गए हैं। वहीं विभिन्न जिला एवं व्यवहार न्यायालयों से अभिषेक कुमार भारती, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार खत्री, अनिल कुमार तिवारी, संजय कुमार विद्रोही, राज कुमार, अनिल कुमार महतो, राजेश कुमार शुक्ला, जीतेंद्र कुमार, परमेश्वर मंडल, मधुलता रानी और मीरा कुमारी निर्वाचित घोषित किए गए हैं। गौरतलब है कि बार काउंसिल चुनाव में कुल 100 प्रत्याशी मैदान में थे। अधिसूचना जारी होने के बाद नव निर्वाचित सदस्य राज्य के अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि निकाय के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top