भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आर्केस्ट्रा विवाद में मारपीट के बाद वापस लौटी बारात प्रशासन ने दोनों...




भास्कर न्यूज | केतार आर्केस्ट्रा को लेकर हुए विवाद के कारण अधूरी रह गई एक शादी आखिरकार सामाजिक सहमति और प्रशासनिक पहल के बाद संपन्न हो गई। बुधवार की शाम पलामू जिले के उंटारी थाना क्षेत्र के पांडेयपुरा गांव निवासी दशरथ राम के पुत्र राजू कुमार पुनः बारात लेकर केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव के बीघा टोला पहुंचे, जहां ददई पासवान की पुत्री खुशबू कुमारी के साथ विधि-विधान एवं सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका विवाह संपन्न कराया गया। जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्ध लोगों तथा ग्रामीणों के सहयोग से कई दौर की वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी। 22 जून को समारोह में मारपीट में कई बाराती हुए थे घायल : गौरतलब है कि 22 जून की रात आयोजित विवाह समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम को लेकर बारातियों और स्थानीय ग्रामीणों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर लौट गई। दोनों परिवारों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी निराशा का माहौल बन गया था। घटना के बाद दूल्हे के भाई ने केतार थाना में 14 लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रिती-रिवाज से कराई गई शादी मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हुआ और दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू कराई गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को एक बार फिर बारात बीघा टोला पहुंची। प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच विवाह समारोह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे समारोह के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच राजू कुमार और खुशबू कुमारी ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। विवाह संपन्न होने के बाद नवदंपति के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। दोनों ने परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और सभी उपस्थित लोगों ने उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। लंबे विवाद और तनाव के बाद विवाह संपन्न होने से दोनों परिवारों के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल देखा गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top