भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत:कोयला लदे ट्रक और...




झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। यह घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर हुई। कोयला लदे एक ट्रक ने एक सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में सवारी वाहन सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसे रांची रेफर किया गया है। इधर, घटना के बाद ट्रक को मौके पर छोड़ ड्राइवर भाग निकला। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें सवारी वाहन में 8 लोग सवार थे मृतक सभी लोग बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े हैं। जानकारी के अनुसार, सवारी वाहन में 8 लोग सवार थे, जो रामगढ़ से मारगामरचा आए थे। यहां से उन्हें फिर बलसगरा जाना था और अपने कुछ अन्य साथियों को लेकर बिहार में एक कार्यक्रम शामिल होना था। इसी दौरान, सामने से आ रहे तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में सवारी वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। सात की मौके पर ही हुई मौत हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, रजरप्पा थाना पुलिस और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग किया जाम रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कुल आठ लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से सात की मौत हो चुकी थी। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है। इधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top