Last Updated:
Ranchi Tamara Valley Mandir: रांची के पास तैमारा घाटी में काली मां समेत कई देवताओं के मंदिर है. यहां से जानें वाले यात्रियों की मंदिर से गहरी आस्था है. लोग रात में भी बस रोककर नारियल चढ़ाते हैं. कहा जाता है कि नारियल चढ़ाने से हादसे होने की संभावना खत्म हो जाती है.
रांची: रांची से 25 किलोमीटर की दूरी पर तैमारा घाटी है. यह घाटी काफी सुनसान और डरावनी जैसी लगती है. शाम के समय तो यहां पर लोग आने से भी डरते हैं. कहा जाता है यहां भूत, पिशाच और एक्सीडेंट बहुत होते हैं. यही कारण है कि यहां पर काली मां और सारे देवी देवताओं का मंदिर बनाया गया है. कहा जाता है कि अगर आप लॉन्ग ड्राइव पर जा रहे हैं और यहां पर एक नारियल चढ़ा दें तो आपका एक्सीडेंट नहीं होगा.
यहां शाम के समय इतना अंधेरा हो जाता है कि आपको कुछ दिखाई नहीं देगा. यहां मंदिर में कोई लाइट नहीं है. अंधेरे में ही लोग नारियल चढ़ा के निकल जाते हैं. हालांकि, ये लोगों की आस्था है. जहां पर रात के 8:00 बजे बड़ी-बड़ी बसें रुकती हैं और नारियल चढ़कर निकल जाते हैं. कोई भी ऐसी गाड़ी की सवारी नहीं है, जो यहां पर नहीं रुकती है, साथ ही सवारियां यहां पर अपना सिर जरुर झुकाती हैं.
माता काली पर है अटूट आस्था
वहीं, अपनी गाड़ी को उड़ीसा लेकर जाने वाले प्रदीप बताते हैं कि यह बड़ी बस है. वह इसको लेकर उड़ीसा जा रहे हैं. यहां से जब भी पार होते हैं, तो माता रानी पर नारियल चढ़ाना नहीं भूलते हैं. अभी रात का समय है तो बाहर चढ़ा कर जा रहे हैं. दरअसल, ये घाटी बहुत ही भयानक है. यहां ऐसे लगता है कि माता रानी के दर्शन कर लिए हैं तो माता का आशीर्वाद मिल गया है. अब हमारे साथ कुछ नहीं होगा. हालांकि ऐसा नहीं है कि नारियल नहीं चढ़ाएंगे तो एक्सीडेंट हो जाएगा, लेकिन हां! मन में एक विश्वास आ जाता है कि अब हादसा नहीं होगा.
वहीं, स्कूटी से पूजा करने आए शशांक बताते हैं कि यहां से पार होते हैं तो दूर से भी देखकर सर झुका के ही जाते हैं. क्योंकि यहां भूत-पिशाच जैसी चीजों की कई घटनाएं देखने को मिली हैं, लेकिन जब से यह मंदिर बना है पिछले 5 सालों से, इस तरह की घटना काफी कम देखने को मिल रही है. आज से 5 साल पहले हर दूसरे तीसरे दिन कोई ना कोई एक्सीडेंट होता था, लेकिन आज ऐसे हालात बिल्कुल भी नहीं है. इसीलिए माता रानी के लिए लोगों का विश्वास और भी बढ़ चुका है.
घाटी के बीच-बीच विराजमान हैं सारे देवता
यहां पर जब आप आएंगे तो देखिए घाटी के बीच माता रानी के अलावा हनुमान जी, गणेश भगवान, शिव भगवान, राम भगवान, माता पार्वती व सारे देवी देवताओं के यहां पर मूर्तियों को स्थापित किया गया है और मंदिर में कोई पुजारी नहीं है. यहां लोग खुद ही आते हैं और पूजा करके जाते हैं. वैसे यहां का नजारा भी बहुत ही खूबसूरत है. लोग यहां आकर पूजा अर्चना कर फोटो भी खिंचवाते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें