भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नशा व्यक्ति नहीं, उसके परिवार व समाज को भी खोखला कर देता...




गढ़वा| अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर गुरुवार को आर.के. पब्लिक स्कूल, गढ़वा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ के साथ हुई। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों से बचने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को भी खोखला कर देता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज से ही परिवार और देश का समग्र विकास संभव है। नशे की लत व्यक्ति को आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर बना देती है। इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य संतोष पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 26 जून को यह दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसंबर 1987 को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव पारित किया था। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top