भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

DU Admission Without CUET UG 2026: क्या सीयूईटी के बिना डीयू में...


Last Updated:

DU Admission Without CUET UG 2026: क्या दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीयूईटी यूजी के बिना भी एडमिशन मिल सकता है? इन दिनों 12वीं पास कई स्टूडेंट्स इसी सवाल से जूझ रहे हैं. DU SOL, NCWEB और कई शॉर्ट टर्म कोर्सेस में 12वीं के मार्क्स पर मेरिट से दाखिला मिलता है. जानिए एंट्रेंस टेस्ट के बिना डीयू से पढ़ाई कैसे करें.

बिना CUET भी DU में मिलेगा एडमिशन, जानें डायरेक्ट एंट्री का सीक्रेट रास्ताZoom

DU Admission Without CUET: दिल्ली यूनिवर्सिटी में सीयूईटी के बिना भी एडमिशन मिल सकता है

नई दिल्ली (DU Admission Without CUET UG 2026). देश के लाखों स्टूडेंट्स दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना देखते हैं. जब से डीयू के रेगुलर कॉलेजों में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) अनिवार्य हुआ है, तब से कंपटीशन का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया है. कई बार स्टूडेंट्स किसी वजह से सीयूईटी यूजी परीक्षा नहीं दे पाते या उनका स्कोर उम्मीद के मुताबिक नहीं आता. ऐसे में स्टूडेंट्स निराश हो जाते हैं कि अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने का मौका नहीं मिलेगा.

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुछ ऐसे शानदार कोर्स हैं, जिनमें एडमिशन लेने के लिए सीयूईटी यूजी स्कोर की अनिवार्यता नहीं है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के इन कोर्सेस में 12वीं क्लास के रिजल्ट यानी मेरिट के आधार पर एडमिशन मिल जाता है. इसके अलावा, दूसरा ऑप्शन ‘पहले आओ और पहले पाओ’ आधार का भी है. जानिए सीयूईटी यूजी के बिना दिल्ली यूनिवर्सिटी में कैसे एडमिशन ले सकते हैं.

सीयूईटी यूजी के बिना भी मिल जाएगा डीयू में एडमिशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज्यादातर अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा में सफल होना जरूरी है. हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि सीयूईटी यूजी के बिना आप डीयू से पढ़ ही नहीं पाएंगे. जानिए सीयूईटी यूजी के बिना दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई का मौका कैसे मिलेगा.

DU SOL: डायरेक्ट एडमिशन का सबसे बड़ा सहारा

अगर रेगुलर कॉलेज में जाने का सपना पूरा नहीं हो पाया तो दिल्ली यूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) बेस्ट ऑप्शन है. SOL में एडमिशन के लिए किसी एंट्रेंस एग्जाम या CUET की जरूरत नहीं होती. 12वीं पास करने के बाद सीधे अप्लाई कर सकते हैं. यहां बीए (Hons), बीकॉम (Hons), बीबीए और बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज जैसे कई कोर्स उपलब्ध हैं. SOL की डिग्री की वैल्यू भी दिल्ली यूनिवर्सिटी की रेगुलर डिग्री के बराबर ही होती है.

NCWEB: छात्राओं के लिए 12वीं के मार्क्स पर डायरेक्ट एंट्री

छात्राओं के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी का नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) बेहद शानदार विकल्प है. दिल्ली में रहने वाली छात्राएं सीयूईटी दिए बिना 12वीं के बेस्ट फोर सब्जेक्ट्स के मार्क्स के आधार पर यहां एडमिशन ले सकती हैं. NCWEB हर साल कटऑफ लिस्ट जारी करता है. इसमें केवल शनिवार और रविवार को डीयू के रेगुलर कॉलेज (जैसे हंसराज, मिरांडा हाउस) में ही क्लासेस लगती हैं. यहां से छात्राएं बीए और बीकॉम जैसे कोर्स में एडमिशन ले सकती हैं.

शॉर्ट टर्म और फॉरेन लैंग्वेज कोर्स का ऑप्शन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई नामी कॉलेज (जैसे सेंट स्टीफंस, रामजस, हंसराज और दौलत राम कॉलेज) हर साल पार्ट टाइम और शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स निकालते हैं. इनमें जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, चाइनीज जैसी विदेशी भाषाओं और डेटा साइंस या डिजिटल मार्केटिंग जैसे प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं. इनमें एडमिशन के लिए CUET स्कोर की जरूरत नहीं होती. कॉलेज 12वीं के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट निकालते हैं. रेगुलर डिग्री के साथ या अलग से ये कोर्स करियर को मजबूत बूस्ट दे सकते हैं.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए कब और कैसे अप्लाई करें?

बिना सीयूईटी वाले इन कोर्सेस की एडमिशन प्रक्रिया आमतौर पर जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई से शुरू होती है. DU SOL और NCWEB के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल्स पर जाकर अलग से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है. वहीं सर्टिफिकेट कोर्स के लिए सीधे कॉलेजों की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना पड़ता है. फॉर्म भरते समय अपनी 12वीं की मार्कशीट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें, जिससे मेरिट बनते ही एडमिशन पक्का हो सके.

About the Author

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top