भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मोटा, मीडियम या महीन…घर बनाने में कौन सा बालू है सबसे बेस्ट?...


X

title=

मोटा, मीडियम या महीन…घर बनाने में कौन सा बालू है सबसे बेस्ट? समझें गणित

 

arw img

Best Sand For House Construction: नया आशियाना बनाते समय अमूमन लोग सीमेंट, सरिया और ईंट की गुणवत्ता पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन रेत (बालू) को नजरअंदाज कर देते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक यही लापरवाही भविष्य में मकान को कमजोर बना देती है. घर के हर निर्माण चरण में अलग-अलग तरह के बालू की आवश्यकता होती है. जहानाबाद के अनुभवी ठेकेदार बैजू कुमार के अनुसार सही रेत का चयन घर की मजबूती और खूबसूरती दोनों तय करता है. निर्माण के दौरान तीन प्रकार के बालू का खेल सबसे महत्वपूर्ण होता है. मोटा बालू का इस्तेमाल छत की ढलाई और पिलर भराई जैसे भारी कार्यों में होता है. यह कंक्रीट को सही पकड़ और बेजोड़ मजबूती देता है. मीडियम बालू दीवारों की जुड़ाई (ईंट जोड़ने) के काम के लिए मध्यम आकार का बालू सबसे उपयुक्त माना जाता है. महीन (पतला) बालू दीवारों के प्लास्टर के लिए महीन या हल्के मध्यम बालू का प्रयोग होता है. यह आसानी से दीवार पर चिपकता है और फिनिशिंग को खूबसूरत लुक देता है. बिहार के जहानाबाद की फल्गु नदी का बालू इन सभी कार्यों के लिए बेहतरीन माना जाता है. टिकाऊ घर के लिए सही स्टेज पर सही बालू का ही चुनाव करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top