भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फिरोजाबाद का 84 घंटा मंदिर, जहां मईया के आशीर्वाद दे दूर होती...


Last Updated:

फिरोजाबाद का 84 घंटा मंदिर अपनी 200 साल पुरानी देवी प्रतिमाओं, 84 लटकते घंटों और 64 जोगिनियों की स्थापना के लिए प्रसिद्ध है. इस मंदिर से जुड़ी चेचक से राहत और मनोकामना पूर्ण होने की मान्यताएं दूर-दूर से श्रद्धालुओं को आकर्षित करती हैं.

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में देवी मां का एक ऐसा मंदिर है जहां चौरासी घंटा एक साथ बजते दिखाई देते हैं.वहीं इस मंदिर में विराजमान देवी की मूर्तियां अपने चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है.इस मंदिर में दर्शन के लिए आने भक्तों को चेचक जैसी बीमारियों से भी छुटकारा मिल जाता है.वहीं देवी मां के इस मंदिर को सैकड़ों साल पहले बनाया गया था.दूर दूर से भक्त इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं.

दो सौ साल पुरानी हैं देवी मां की मूर्तियां,मंदिर में लटकते हैं चौरासी घंटा 

फिरोजाबाद सदर बाजार स्थित प्राचीन और प्रसिद्ध देवी जी चौरासी घंटा मंदिर के पुजारी आचार्य विष्णु गर्ग ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि देवी मां के मंदिर में स्थापित मूर्तियां लगभग दो सौ साल पुरानी है. वहीं सौ साल पहले इस मंदिर को भव्य तरीके से बनाया गया था. देवी जी का यह मंदिर दूर दूर तक प्रसिद्ध है. इस मंदिर में स्थापित देवी मां की मूर्तियां लगभग दो सौ साल पुरानी हैं. इन मूर्तियों के दर्शन मात्र से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं.

वहीं उन्होने बताया कि इस मंदिर में 64 जोगिनी भी विराजमान हैं,जिनकी पूजा करने के लिए त्यौहारों पर भक्तों की भारी भीड़ होती है. इस मंदिर को चौरासी घंटा मंदिर भी कहा जाता है.क्योंकि इस मंदिर में आज भी चौरासी घंटा लटकते दिखाई देते हैं.इसके अलावा मंदिर में भगवान शिव की बटेश्वर शिवलिंग भी स्थापित है. भगवान गणेश की भी पूजा अर्चना करने के लिए भक्त इस मंदिर में आते हैं. पूजा और आरती के समय इन घंटों की गूंज दूर दूर तक सुनाई देती है. सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में रोजाना भक्त दर्शन के लिए आते हैं.

चेचक, तनाव जैसी बीमारियों से मिलती है मुक्ति

पुजारी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मंदिर की मान्यता दूर दूर तक है.इस मंदिर के चमत्कार भक्तों के साथ होते रहते हैं.यहां कई तरह की बीमारियों का भी इलाज होता है.अगर किसी भक्त को चेचक की बीमारी हो जाती है तो वह इस मंदिर में आकर पूजा अर्चना करे तो उसे इससे मुक्ति मिलती है. वहीं उन्होने कहा कि कई भक्त मानसिक तनाव के कारण बीमार होकर इस मंदिर में आते हैं, लेकिन माता रानी की कृपा से उनकी ये बीमारी भी ठीक हो जाती है.आज भी होली,दीपावली पर दूर दूर भक्त पूजा करने के लिए इस मंदिर में आते हैं.पुजारी ने कहा कि फिरोजाबाद के अलावा आगरा,दिल्ली,लखनऊ से भक्त इस मंदिर में दर्शन के लिए आते रहते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top