भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

2 जुलाई से झारखंड के इन जिलों में लगेगा मेला कैंप, अब...


Last Updated:

Jamshedpur Driving Licence Mega Camp: झारखंड के जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम जिलों में 2 जुलाई 2026 से सितंबर तक ड्राइविंग लाइसेंस मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा. जहां प्रखंड और पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन होगा. इस दौरान ऑन द स्पॉट सहायता और सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रदान की जाएगी.

जमशेदपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए बार-बार परिवहन कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की पहल पर 2 जुलाई 2026 से पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है. यह अभियान सितंबर 2026 तक विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा.

जिला प्रशासन के अनुसार, आज भी बड़ी संख्या में युवा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया और चारपहिया वाहन चला रहे हैं. इससे न केवल दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है, बल्कि कानूनी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. इसी समस्या को देखते हुए यह विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है, ताकि लोगों को उनके नजदीकी क्षेत्रों में ही लाइसेंस प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा मिल सके. कैंप में आने वाले आवेदकों को आवेदन प्रक्रिया से लेकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच तक की ऑन-द-स्पॉट सहायता प्रदान की जाएगी.

इस अभियान की शुरुआत 2 जुलाई 2026 को पटमदा प्रखंड कार्यालय परिसर से होगी. इसके बाद 7 जुलाई को बोड़ाम, 9 जुलाई को बहरागोड़ा, 14 जुलाई को चाकुलिया, 21 जुलाई को धालभूमगढ़, 23 जुलाई को घाटशिला, 28 जुलाई को डुमरिया और 30 जुलाई को मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसरों में शिविर लगाए जाएंगे. वहीं अगस्त महीने में भी यह अभियान जारी रहेगा. 4 अगस्त को पोटका, 6 अगस्त को गुड़ाबांदा और 25 अगस्त को धालभूमगढ़ में विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सिर्फ प्रखंड मुख्यालय ही नहीं, बल्कि कई पंचायत भवनों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है. ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अधिक सुविधा मिल सके. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अगस्त को पटमदा के बिडरा, 13 अगस्त को बोड़ाम के भूला, 18 अगस्त को बहरागोड़ा के खंडामौदा, 20 अगस्त को चाकुलिया के जामुआ, 27 अगस्त को घाटशिला के बड़ाजुड़ी, 1 सितंबर को डुमरिया के बांकीसाल, 3 सितंबर को मुसाबनी के बादिया और 8 सितंबर को पोटका के कालिकापुर पंचायत भवन में कैंप आयोजित किए जाएंगे.

कैंप में आने वाले युवाओं को केवल लाइसेंस आवेदन की सुविधा ही नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें यातायात नियमों की जानकारी भी दी जाएगी. सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे. प्रशासन का मानना है कि केवल लाइसेंस बनाना ही पर्याप्त नहीं है. बल्कि सुरक्षित और जिम्मेदार चालक तैयार करना भी उतना ही जरूरी है.

परिवहन विभाग ने बताया है कि जिन लोगों ने पहले से ऑनलाइन आवेदन कर रखा है, वे अपनी आवेदन रसीद और आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंच सकते हैं. वहीं, नए आवेदकों को भी पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया जाएगा. आयु प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी कैंप में उपलब्ध कराई जाएगी.

जिला प्रशासन ने सभी युवाओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं. यह पहल न केवल लाइसेंस प्रक्रिया को आसान बनाएगी, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी मजबूत करेगी. ऐसे में जो लोग लंबे समय से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सोच रहे थे. उनके लिए यह मेगा कैंप एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top