भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका! ₹95 हजार तक सैलरी वाली नौकरी...


Last Updated:

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों का पीएचडी, नेट या सेट होना जरूरी है. पीजी के साथ अगर इन तीनों में से एक भी कुछ चीज आपके पास है. आप इसके लिय आवेदन कर सकते हैं. पहले इसके लिए 800 नंबर की परीक्षा होगी. फिर 100 नंबर का इंटरव्यू होगा. इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर सिलेक्शन मिलता

शिक्षा के क्षेत्र में असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट को सबसे अच्छा माना जाता है. कॉलेज या यूनिवर्सिटी स्तर तक एक तो समझदार बच्चे पहुंचते हैं. दूसरा इनमें नौकरी करना टाइम टू टाइम रहता है, और सैलरी भी हाई होती है, ऐसे में शांति से जीवन जीते हुए आसानी से नौकरी हो हर कोई चाहता है. ऐसे लोगों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर की तैयारी कर सकते हैं. जो लोग तैयारी कर रहे हैं. उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. वह इस परीक्षा को आसानी से पास कर अपने सपने को पूरा कर सके. राज्य में Assistant professor की नौकरी 54000 सैलरी से शुरू होती है और 5600 का ग्रेड पे लगता है, और इस तरह से यह करीब 95 हजार तक होती हैं

मध्य प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती की जानी है इसके लिए प्रिलिम्स की परीक्षा पहले हो चुकी हैं और जुलाई से अगस्त तक अलग-अलग सब्जेक्ट की मैंस परीक्षाएं कराने का टाइम टेबल पहले ही जारी हो चुका है. ऐसे में जो भी अभ्यर्थी एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर की तैयारी कर रहे हैं असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयनित हुए अश्विनी पटेल से जानेंगे.

सिलेबस के अनुसार करें पढ़ाई
अश्वनी बताते हैं कि परीक्षा चाहे कोई भी हो हमें सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए. जिस परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है. उसमें सिलेबस क्या है. उसे सिलेबस के आधार पर ही पढ़ाई करनी चाहिए. उसके बाहर का कुछ नहीं देखना चाहिए. क्योंकि जो भी एग्जाम होता है वह पूरी तरह से आपकी सिलेबस के आधार पर ही निर्धारित होकर प्रश्न तैयार किए जाते हैं. तो आप सिलेबस के अनुसार पढ़ाई कीजिए, रेगुलर रिवीजन कीजिए और जो पुराने मॉडल पेपर हैं उनको लगाने की कोशिश कीजिए.इसके अलावा सबसे जरूरी बात यह है कि आप जिस भी किताब से तैयारी कर रहे हैं. उसको बार-बार बदलने की कोशिश ना करें एक ही किताब से पढ़ें. जितना ज्यादा रिवीजन कर सकते हैं उतना अधिक करें. किताब एक ही रखें एक ही किताब से पढ़ाई करे.

मेरिट लिस्ट के आधार पर सिलेक्शन
असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों का पीएचडी, नेट या सेट होना जरूरी है. पीजी के साथ अगर इन तीनों में से एक भी कुछ चीज आपके पास है. आप इसके लिय आवेदन कर सकते हैं. पहले इसके लिए 800 नंबर की परीक्षा होगी. फिर 100 नंबर का इंटरव्यू होगा. इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर सिलेक्शन मिलता है .तैयारी के दौरान अभ्यर्थियों की भटकने के कई माध्यम होते हैं इनमें से एक सोशल मीडिया भी है. हो सके तो जब आप किसी लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं तो सोशल मीडिया का केवल जरूरी काम के लिए ही उपयोग करें या फिर बंद कर दे.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top