भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में डीजे गाड़ी पलटी; दूल्हे के भाई की मौत:तेल भराने जा...




चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में कारनी मोड़ के पास डीजे सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 19 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अभिषेक की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ गांव निवासी प्रमोद राम के पुत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने तीन साथियों के साथ डीजे गाड़ी से पांडेयपुरा पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहा था, तभी चालक ने तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो दिया और यह भीषण हादसा हो गया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखें… एक युवक का हाथ शरीर से हुआ अलग गाड़ी पलटने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार युवक बुरी तरह घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि सोनपुर बीघा गांव के 23 वर्षीय हेमंत कुमार का एक हाथ शरीर से अलग हो गया। इसके अलावा विकास कुमार और रोशन कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पांडेयपुरा पिकेट प्रभारी सुनील दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपने निजी वाहन से सभी घायलों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। बेहतर इलाज के लिए गया रेफर हादसे के बाद सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि मृतक अभिषेक के चचेरे भाई की बारात उसी दिन जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंगल गीत गूंज रहे थे, लेकिन इस घटना की खबर मिलते ही पूरा माहौल गम में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गंभीर रूप से घायल हेमंत कुमार को बेहतर इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top