भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में बाइक-कार की टक्कर:दंपती गंभीर रूप से घायल, पति के जांघ...




गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। तिसरी-चंदौरी मुख्य मार्ग पर बरहमसिया-हुसैनी मोड़ के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की जांघ की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों की पहचान गांवा थाना क्षेत्र के हरनी निवासी 25 वर्षीय शोएब अख्तर और उनकी पत्नी साहिन परवीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों शोएब की बहन के ससुराल बहरवाबांक से लौट रहे थे। हुसैनी मोड़ के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत तिसरी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना के एसआई लव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक डॉ. महेश्वरम और स्वास्थ्यकर्मी चंदन व अनूप ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान शोएब अख्तर की स्थिति गंभीर पाई गई। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी जांघ की हड्डी टूट गई है, जिसके कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। साहिन परवीन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया गया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद कार चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, सतर्क ग्रामीणों ने कार को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top