भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Tips: एक साल में ही क्यों दम तोड़ रहे स्टार्टअप? युवा उद्यमी...


Last Updated:

Startup Success Tips: युवा बाहर नौकरी छोड़ कर स्टार्टअप और छोटे उद्योग पर जोर दे रहे हैं. पर एक साल में ये बंद हो जाते हैं. युवा नन्दीकेश ने इन सभी बातों को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लोन, मार्केटिंग की कमी, बिजली बिल और वर्कर खर्च से कई यूनिट पर ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने युवाओं को कुछ टिप्स दिए हैं. इसको अपनाकर युवा अपने स्टार्टअप को आगे चला सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

भागलपुर: बिहार में अब लोग बाहर कमाने के बदले स्टार्टअप पर अधिक फोकस कर रहे हैं. खासकर छोटे-छोटे उद्योग लगाने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. बहुत मध्यम व बहुत सारे बड़े उद्योग भी लगते हैं. उद्योग लगाने के वक्त उनका हौसला बहुत ऊपर होता है. वो एक साल तक उद्योग सही से चलाते हैं लेकिन उसके बाद उद्योग बन्द होने की कगार पर आ जाता है. आप भी सुनते होंगे उन्होंने उद्योग लगाया और बन्द हो गया. लेकिन क्या कभी किसी ने इसके पीछे की वजह जानी. उद्योग लगाने के बाद बन्द क्यों हो जाता है? आज इसी पर विस्तार से चर्चा करते हैं.

क्यों उद्योग हो जाता है बंद? 
दरअसल, उद्योग बड़ी ही बारीक चीज है. यह कांच की तरह होती है जितने सहेज कर रखो वो उतना सुरक्षित रहती है. ये कहा है एक उद्योग चला रहे युवा नन्दीकेश की, उन्होंने बताया कि देखिए मैं इस दौर से गुजरा हूं. इसको मैं अच्छे से बता सकता हूं. उन्होंने बताया कि देखिए जब शुरुआत में आप उद्योग लगाते है तो आप लोन लेते हैं. शुरू में आपके पास पूंजी होती है. आप उसी के सहारे बिजनस रन करते हैं. समस्या आती है अगले वित्त वर्ष में. क्योंकि आपको एक साल न लोन चुकाने का टेंशन होता है. न ही पैसे ही कमी होती है. उस समय आप उस दम पर बहुत सारा माल तैयार करा लेते हैं. लेकिन मार्केटिंग हो नहीं पाती है. जिसके वजह से पैसा रिटर्न आना बंद हो जाता है.

लोन, बिजली बिल के साथ वर्कर का पैसा
पैसा नहीं आने से पूंजी का अभाव हो जाता है. दूसरे तरफ बैंक का प्रेशर. अगर आप कुछ दिन दोस्तों से या गांव से उधार लेकर चुकाते भी हैं, तो एक तरफ आप लोन चुकाएंगे तो दूसरे तरफ बिजली बिल बढ़ जागेगी. वर्कर पैसा मांगने लगेंगे. इन सभी प्रेशर में आकर बिजनेस बन्द कर देते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
ऐसे में उन्होंने बताया कि बिजनस का एक वसूल है आप जो भी उद्योग लगाएं पहले उसके मार्किट को परखे. अगर आपके आसपास मार्केट है. उस सामाग्री का तो उसका कम्पीटिशन देखें. अगर आपका माल आसानी से बिकता है. तब आप उस उद्योग को वहां लगाएं. आपका बिजनस एक साल में रन कर जाएगा. दूसरी बात की एक साथ बल्क में आप भी माल तैयार न करें. जिससे वो वेस्ट हो जाए. मार्किट के डिमांड के अनुसार उसको बनाएं. ताकि कम पूंजी फंसे. ये छोटी छोटी बाते आपको सफल बना देगी.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top