भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गरीब परिवारों की मदद के लिए बनेगी युवा समिति




भास्कर न्यूज | कोडरमा उत्तरी छोटानागपुर के पथलडीहा जोन में रविवार को राजपूत समाज के युवा मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष लाखन सिंह समेत समाज के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में समाज के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए केंद्रीय समिति की निगरानी में युवा समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में वक्ताओं ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद और पुराने विवाद भुलाकर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और हर सदस्य को कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए। बैठक के दौरान सामाजिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ाने, समाज के भीतर सहयोग की भावना मजबूत करने तथा जरूरतमंद परिवारों के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मतभेद जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन समाजहित सर्वोपरि होना चाहिए। बैठक में रामलखन सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, शिवलाल सिंह, रंजीत सिंह, विक्रम सिंह, सौरव कुमार सिंह, मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top