भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka Kanya rashifal 30 June 2026 today caution is necessary avoid...


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 30 June 2026: क्या आपकी राशि कन्या है? तो आज का दिन शुरू करने से पहले यह खबर जरूर देख लीजिए. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बता रहे हैं कि आज किन कामों से बचना है और किन बातों में बरतनी है खास सावधानी.

ख़बरें फटाफट

देवघर: आपकी राशि कन्या है, तो आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने का है. दैनिक राशिफल ग्रहों की चाल, नक्षत्र, तिथि और योग के आधार पर तय किया जाता है. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बना हुआ है, जबकि चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. ग्रहों की यही स्थिति कन्या राशि के जातकों के लिए दिन को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बना रही है. इसलिए आज जल्दबाजी करने के बजाय हर काम सोच-समझकर करना बेहतर रहेगा.

दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी
ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोई ऐसी सूचना या खबर मिल सकती है, जिससे मन बेचैन हो सकता है. किसी बात को लेकर मानसिक उलझन या चिंता बढ़ सकती है. ऐसे समय में घबराने की जरूरत नहीं है.धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी. अगर कोई बड़ा फैसला लेना हो तो जल्दबाजी करने से बचें और सोच-विचार कर ही कदम उठाएं. छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा तनाव लेने से भी बचना चाहिए.

अपना कार्य दूसरे के भरोसे बिल्कुल ना छोड़े 
कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज ऑफिस या कार्यस्थल पर थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है.किसी सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी या विवाद की स्थिति बन सकती है.इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और बेवजह की बहस से दूर रहें. नौकरीपेशा लोगों पर आज अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करने का दबाव बना रह सकता है. इससे मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है, लेकिन अगर आप पूरी लगन और ईमानदारी से अपने काम पर ध्यान देंगे तो दिन के अंत तक स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है. आज किसी जरूरी जिम्मेदारी को दूसरे के भरोसे छोड़ना नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए अपना महत्वपूर्ण काम खुद ही पूरा करें.

किसी भी चीज में धन निवेश ना करें
धन और निवेश के मामले में भी आज सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आज किसी को उधार देने से बचें. इसके साथ ही जमीन, मकान, प्लॉट या वाहन खरीदने जैसे बड़े निवेश फिलहाल टाल देना ही बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में किया गया निवेश भविष्य में आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है. अगर किसी जरूरी लेन-देन की स्थिति बने तो सभी कागजात अच्छी तरह जांचने के बाद ही फैसला लें. आज खर्चों पर भी नियंत्रण रखना समझदारी होगी.

बाहर का तनाव घर में लाने से बचें
पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल सामान्य और शांत रहने की संभावना है. परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और घरेलू मामलों में राहत महसूस होगी. हालांकि बाहर के तनाव को घर तक लेकर आने से बचें.परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा और मानसिक शांति मिलेगी. वहीं स्वास्थ्य के मामले में भी आज लापरवाही बिल्कुल न करें.शरीर में थकान, कमजोरी या हल्की परेशानी महसूस हो सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि चोट लगने या दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए धैर्य, संयम और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने का है.अगर सोच-समझकर निर्णय लेंगे और अनावश्यक विवाद से बचेंगे तो दिन अपेक्षाकृत बेहतर तरीके से बीत सकता है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top