Last Updated:
RIMS Admission: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने का मामला सामने आने के बाद रांची के रिम्स (RIMS) ने बड़ा एक्शन लिया है. जांच में दस्तावेज गलत पाए जाने पर 2025 बैच के एमबीबीएस छात्र आशीष कुमार का नामांकन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया. यह मामला मेडिकल एडमिशन में दस्तावेजों की जांच और पारदर्शिता को लेकर फिर चर्चा में आ गया है.
RIMS Ranchi MBBS admission cancelled: रीम्स में एडमिशन में लगाया फर्जी सर्टिफिकेट.
RIMS Admission: रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS)ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले एक छात्र का नामांकन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. जांच में यह सामने आया कि छात्र ने अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया था.इसके बाद संस्थान ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसका एडमिशन निरस्त कर दिया.
2025 बैच के एमबीबीएस छात्र पर हुई कार्रवाई
कार्रवाई का सामना करने वाले छात्र का नाम आशीष कुमार है जो 2025 बैच का एमबीबीएस छात्र था. वह झारखंड के साहिबगंज जिले का रहने वाला है. उसने ST श्रेणी का प्रमाण पत्र लगाकर RIMS में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लिया था.
जांच में फर्जी निकला जाति प्रमाण पत्र
संस्थान की ओर से जब छात्र के दस्तावेजों की जांच कराई गई तो उसके द्वारा जमा किया गया अनुसूचित जनजाति (ST) का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया. प्रमाण पत्र की सत्यता की जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि उसने गलत दस्तावेजों के आधार पर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हासिल किया था.
RIMS ने तत्काल प्रभाव से रद्द किया नामांकन
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद RIMS प्रशासन ने बिना देरी किए आशीष कुमार का नामांकन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया.संस्थान का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी तरह की धोखाधड़ी या फर्जी दस्तावेजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
फर्जी दस्तावेजों पर सख्त रुख
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि प्रोफेशनल कोर्सों में दाखिले के दौरान जमा किए गए दस्तावेजों की जांच कितनी अहम होती है. RIMS ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई अभ्यर्थी फर्जी प्रमाण पत्र या गलत जानकारी के आधार पर प्रवेश लेता है तो उसके खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में भी जांच पूरी होने के बाद छात्र का एमबीबीएस एडमिशन रद्द कर दिया गया है.
About the Author
<strong>न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल</strong> में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी पर काम करते हैं. करीब 16 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय है. <strong>दै…और पढ़ें