Last Updated:
Ranchi Hidden Luxury Home: रांची के मांडर में किसान सुमित्रा देवी ने मिट्टी की झोपड़ी जैसे दिखने वाला अनोखा घर बनाई हैं. इस घर के अंदर 4 बड़े-बड़े कमरे हैं. जहां सभी कमरों में एसी है. इसके अलावा गार्डन भी है. जहां पर दो फोर व्हीलर हमेशा खड़ी रहती हैं.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची से सटे मांडर एरिया की रहने वाली सुमित्रा देवी बताती हैं कि मेरा घर आपको देखने में बाहर से एकदम झोपड़ी जैसा लगेगा, लेकिन इसके अंदर आप आएंगे तो एकदम महल जैसा लगेगा. हर एक आधुनिक सुख सुविधा यहां पर मौजूद है. ऐसी सुख सुविधा जो शायद साधारण घरों में भी ना हो. यहां पर 2-2 फोर व्हीलर अंदर खड़ी रहती हैं.
इसे बाहर से लोग देखकर चकमा खा जाते हैं. उन्होंने बताया कि नजर ना लगे, इसलिए ऐसा किया. सुमित्रा बताती हैं कि आजकल नजर की बहुत दिक्कत है. क्योंकि हम लोग गांव में है और गांव में सबके घर ऐसे नहीं होते हैं. सबके घर मिट्टी के होते हैं. ऐसे में अगर वह दुनिया को दिखाकर घर बनवाती तो निश्चित तौर पर नजर लग सकती थी.
घर में हैं ये सारी सुविधाएं
सुमित्रा बताती हैं कि आगे से एकदम मिट्टी का घर है और ऊपर खपड़ा है. आपको देखकर लगेगा की बिल्कुल एकदम ऐसा ही घर है, लेकिन जब आप बगल से अंदर की तरफ आएंगे थोड़ी दूर चलकर, तब आपको मेरा दूसरा घर थोड़ा दूर से दिखाई देगा. किसानी करके उन्होंने मेहनत से ये घर बनवाया है. जहां पर टाइल्स मार्बल, किचन में इंडक्शन, मॉडर्न फ्रिज, एसी हर एक सुविधा मौजूद है.
4 बीएचके का है घर
घर में चार बैडरूम हैं, चार बड़े-बड़े बेडरूम हैं और चारों रूम में ऐसी लगी हुई है. इसके अलावा ठंड के दिन में भी एसी चलती है. उनके पास गार्डन एरिया है. जहां पर आम से लेकर तरह-तरह के फूल पौधे देखने को मिलेंगे. मतलब कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जो अमीरों के घर में न मिले, बाहर से गांव वाले हमें देखकर गरीब समझते हैं.
इसके अलावा उनके पास दो-दो गाड़ी भी है. जिसके लिए उन्होंने गराज भी बना कर रखा है. यह भी वह बाहर नहीं, बल्कि अपने घर एकदम अंदर रखती हैं. ताकि दुनिया वालों की नजर से सुरक्षित रहे. हम इस बात पर बहुत यकीन करते हैं कि नजर लगती है. आज हमने इस तरीके का घर बनाया है तो नजर की टेंशन नहीं होती और घर में हमेशा बरकत होती है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें