Last Updated:
खंडवा जिले में जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है. शहर के इंदौर नाका से छैगांवमाखन तक करीब 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस सड़क परियोजना पर लगभग 64.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे करीब डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे विंग, इंदौर द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. एग्रीमेंट के बाद ठेकेदार को वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा.
खंडवा जिले में जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है. शहर के इंदौर नाका से छैगांवमाखन तक करीब 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस सड़क परियोजना पर लगभग 64.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे करीब डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.
पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे विंग, इंदौर द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. एग्रीमेंट के बाद ठेकेदार को वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा. बारिश खत्म होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह परियोजना सिंहस्थ-2028 के तहत राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है, जिसकी डेडलाइन दिसंबर 2027 तय की गई है.
कई गांवों को मिलेगा सीधा फायदा
इस सड़क के बनने से खंडवा और छैगांवमाखन के बीच कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी। खास बात यह है कि यह सड़क बायपास से सीधे जुड़ेगी, जिससे आसपास के कई गांवों को सीधा फायदा मिलेगा। लोगों का समय बचेगा और आवागमन आसान होगा.स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी और जमीनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही सड़क बेहतर होने से दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है.
10 मीटर चौड़ी होगी सड़क
इस सड़क की कुल चौड़ाई 10 मीटर होगी, जिसमें 7 मीटर का कैरिज-वे और दोनों तरफ 1.5-1.5 मीटर के पक्के शोल्डर बनाए जाएंगे। इसके अलावा परियोजना में 2 बड़े और 4 छोटे पुल (ब्रिज) का निर्माण भी शामिल है.
18 महीने में पूरा होगा काम
सरकार ने कुल 96.33 करोड़ रुपये की लागत से करीब 10.475 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को मंजूरी दी है। निर्माण कंपनी को यह काम 18 महीने में पूरा करना होगा और इसके बाद 5 साल तक सड़क का रखरखाव भी उसी कंपनी द्वारा किया जाएगा.
कुछ स्थानों पर नहीं बढ़ेगी चौड़ाई
छैगांवदेवी क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई सीमित रहेगी, क्योंकि वहां आसपास घनी आबादी होने के कारण अतिरिक्त भूमि उपलब्ध नहीं है। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी घर को हटाया नहीं जाएगा.
ब्रिज, पुलिया और नाली का भी होगा निर्माण
सड़क के साथ-साथ जरूरत के अनुसार पुलिया, ब्रिज और नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। जहां-जहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण है, वहां कार्रवाई कर सड़क निर्माण का रास्ता साफ किया जाएगा.
बारिश के बाद शुरू होगा काम
पीडब्ल्यूडी (एनएच) इंदौर के एसडीओ दीपक मीणा के अनुसार, टेंडर मंजूर हो चुका है और एग्रीमेंट के बाद वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा। बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.
स्थानीय लोगों में खुशी
स्थानीय निवासी सुनील जैन का कहना है कि सरकार लगातार सड़कों का नेटवर्क मजबूत कर रही है। इस सड़क के बनने से खंडवा, इंदौर और खरगोन के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी.यह सड़क परियोजना न केवल आवागमन को आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास, रोजगार और जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी का भी बड़ा कारण बनेगी.