भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

करनी उमा महेश्वर भगवान के दर्शन, पूजन व भजन-कीर्तन के लिए जुटी...




भास्कर न्यूज | इटखोरी करनी के बमणी तालाब से प्रकट हुए उमा-महेश्वर स्थल पर सोमवार को दर्शन पूजन एवं भजन कीर्तन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां आए श्रद्धालु महिलाओं ने सबसे पहले भगवान उमा-महेश्वर प्रतिमा का भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना किया। इसके बाद यहां घंटों बैठकर भगवान भोलेनाथ की भजन कीर्तन की। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि यहां प्रत्येक सोमवार को भारी संख्या में झारखंड एवं बिहार राज्य के कई शहरों और गांव कस्बों से श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन पूजन के लिए उमड़ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले सावन माह में यहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान भोलेनाथ की दर्शन पूजन के लिए उमड़ेगी। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब से प्रकट हुए उमा महेश्वर की प्रतिमा की सुरक्षा के मद्देनजर पीपल पेड़ के नीचे प्रतिमा स्थापित कर लोहे और जाली तथा एस्बेस्टर सीट से एक छोटा मंदिर का निर्माण कार्य किया गया है। मंदिर में सुबह शाम आरती और पूजा अर्चना भी किया जा रहा है। बमणी तालाब के बाद इस स्थल का नया नामकरण शिवागंगा किया गया है। गांव वालों का मान्यता है कि भगवान शिव की आलिंगन मुद्रा के दर्शन करने सर्व मनोकामना पूर्ण होती है ऐसा ग्रंथों में लिख पाया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top