![]()
कुडू|ईश्वर की कृपा पाने के लिए ईश्वर में विश्वास रखें। आज यह दिन ईश्वरीय से मिला वरदान है। हमसभी लोग चर्च में ईश्वरीय कृपा से गोल्डन जुबली मनाने पहुंचे है। उक्त बातें मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल डायसिस बिशप राइट रेव्ह निस्तार कुजूर ने कही। वे मंगलवार को कुडू हाता टोली स्थित नॉर्थ वेस्टर्न गोस्नर इवेंजेलिकल लूथरन छोटानागपुर व आसाम कुडू पेरिस के पचासवां स्थापना दिवस पर आयोजित गोल्डन जुबली समारोह में ख्रीस्त विश्वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा हमें नियमित प्रार्थना, मिस्सा पूजा में भाग लेकर संस्कार ग्रहण व जीवन को पवित्र बनाने का प्रयास करना चाहिए। वहीं एनडब्ल्यूजीईएल चर्च कुडू पेरिस के पादरी शांति प्रकाश तिर्की सहित अन्य के द्वारा सेंट्रल डायसिस बिशप का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मौके पर सेंट्रल डायसिस सचिव असफ मिंज द्वारा मिस्सा कराया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक गीत व संगीत का आयोजन किया गया। गोल्डन जुबली समारोह में कुडू, मांडर, चंदवा, चट्टी पेरिस सहित अन्य शामिल हुए। मौके पर सेंटल डायसिस सचिव एलम बेक, सेंट्रल डायसिस जुबली समारोह सदस्य प्रेम एक्का, रिझरेन कुजूर, जयविरस टोप्पो, विजय कुजुर, एडमन लकड़ा, कुडू पेरिस सचिव ललित कुजूर,धीरज कुजूर, उज्ज्वल बाड़ा, अर्जुन टोप्पो, दया सागर लकड़ा, जीवन प्रकाश खाखा, बसंत टोप्पो, कुमोदनी बाड़ा, नीलम कुजूर, रेखा कुजूर, ईवा लकड़ा सहित काफी संख्या में ख्रीस्त विश्वासी मौजूद थे।
Source link