भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के 16 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट:30-50 किमी प्रति...




राजधानी रांची समेत झारखंड के अधिकांश जिलों में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है। रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा सहित करीब 16 जिलों में आज अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़ और साहिबगंज में मेघगर्जन के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अचानक मौसम बदलने और तेज बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 1 जुलाई के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 2 जुलाई को रांची, खूंटी, देवघर, दुमका, गोड्डा, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, सिमडेगा और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में तेज बारिश हो सकती है। वहीं 3 और 4 जुलाई को भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 से 5 जुलाई के बीच मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका बनी रहेगी, जबकि 6 जुलाई से फिर भारी बारिश का नया दौर शुरू होने के संकेत हैं। मेदिनीनगर में सबसे ज्यादा बारिश दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को पूरे झारखंड को कवर कर लिया, जिसके बाद कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। सबसे अधिक 67.4 मिमी बारिश मेदिनीनगर में दर्ज की गई। रांची में 20 मिमी और चाईबासा में 14 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा रांची, जमशेदपुर, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश का असर पूर्वी और दक्षिणी झारखंड में ज्यादा देखने को मिला। बारिश के चलते राजधानी का पारा 5.5 डिग्री गिरकर 28.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। राज्य में महज 54% ही हुई है बारिश मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1 जून से 30 जून तक राज्य में 54% कम बारिश हुई है, जबकि रांची में 26% की कमी दर्ज की गई है। रांची में सामान्य 197.6 मिमी के मुकाबले अब तक 146.9 मिमी बारिश हुई है। सबसे खराब स्थिति दुमका की है, जहां अब तक एक बूंद भी बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वी और दक्षिणी जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, देवघर, दुमका और पाकुड़ में वज्रपात की चेतावनी दी है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री और अधिकतम 31 से 38 डिग्री तक रहने का अनुमान है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top