भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भोजपुर में झारखंड की लड़की का मर्डर:पिता बोले- बॉयफ्रेंड से मिलने आई...




भोजपुर में झारखंड की 19 साल की लड़की की हत्या हुई है। 29 जून को उसकी लाश खेत में मिली थी। मृतका गुलाबी मंडल की बेटी अंजू कुमारी है। पिता गुलाबी मंडल ने बताया कि 2 महीने पहले इंस्टाग्राम पर बेटी सीटू यादव नाम के लड़के के संपर्क में आई थी। सीटू ने ही बुलाकर बेटी की हत्या की। उसका गला रेत दिया है। अंजू की लाश सोमवार की सुबह भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में मिली थी, जो सड़ी-गली हुई थी। उस वक्त पहचान नहीं हो पाई थी। 30 जून को पुलिस को पता चला कि लड़की झारखंड के गोड्‌डा के हरवाड़ा थाना क्षेत्र के विश्वास रवानी गांव की रहने वाली है। 26 जून को घर से निकली थी अंजू पिता गुलाबी मंडल ने बताया कि 26 जून की सुबह 9 बजे अंजू घर से बिना कुछ बताए निकली थी। शाम तक जब तक वो घर नहीं लौटी तो हमलोगों ने अंजू की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। हमलोगों ने स्थानीय थाने में बेटी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। उसका सीटू यादव से अफेयर चल रहा था। दोनों बातें किया करते थे। उसी से मिलने के लिए वो घर से निकली थी। आधार कार्ड से हुई पहचान भोजपुर की चरपोखरी थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया था, लेकिन शव अधिक सड़-गल जाने के कारण उसे पोस्टमॉर्टम के लिए ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया था। पुलिस ने युवती के पास से आधार कार्ड बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने युवती के परिवार वालों से संपर्क किया। परिवार से कहा गया कि आपकी बेटी की लाश सदर अस्पताल में है। सूचना पर मंगलवार को परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे। पिता ने FIR कराई दर्ज पिता गुलाबी मंडल ने सीटू यादव पर FIR कराई है। जिसके बाद पुलिस सीटू की गिरफ्तारी के लिए जुटी है। घटनास्थल से युवती का मोबाइल भी टूटा हुआ मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया था। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य को इकट्ठा किए। अंजू 4 बहन और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। परिवार में मां लीला देवी, तीन बहनें पिंकी देवी, साजन देवी, अनोखा कुमारी और एक भाई निरंजन कुमार है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top