भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ज्वेलरी लेनी है तो आइये रांची की इस गली में, चल रहा...


Last Updated:

Ranchi Popular Jewelry Market: वेडिंग सीजन के लिए ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं या आगे के लिए गहने बनवाकर रखना चाहते हैं तो रांची की इस जगह को जरूर विजिट करें. यहां लाइन से गहनों की इतनी दुकानें हैं कि आपको आपके बजट, डिजाइन और पसंद के हिसाब से आइटम जरूर मिल जाएगा. कुछ जगहों पर मेकिंग चार्ज में बढ़िया डिस्काउंट भी मिल रहा है.

रांची में कुछ ऐसी ज्वेलरी शॉप हैं, जहां पर वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए मेकिंग चार्ज में अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐसे में शादी के सीजन में अगर आप ज्वेलरी बनाना चाहते हैं या फिर आगे के लिए अभी से गहने बनवाकर रखना चाहते हैं तो आपको रांची मेन रोड की ज्वेलरी गली में आ जाना चाहिए. 

यहां के स्थानीय ज्वेलरी शॉप के संचालक संजय बताते हैं, ‘यहां पर आपको लाइन से कम से कम 25 से 30 दुकानें सिर्फ ज्वेलरी की ही मिलेंगी. यहां शहर की कुछ टॉप ज्वैलरी शॉप जैसे कि आनंद ज्वेलर्स, अलंकार ज्वेलर्स, तनिष्क ये सारी ब्रांडेड ज्वैलरी शॉप आपको एक लाइन में ही देखने को मिल जाएंगी. अगर एक में पसंद नहीं आए तो दूसरी और दूसरी में नहीं आया तो तीसरी दुकान जा सकते हैं. यही कारण है कि लोग यहां पर लोग दौड़े चले आते हैं.’

जेलको ज्वेलरी शॉप के संचालक अमित बताते हैं, ‘अगर मान लीजिए आपका बजट कम है या फिर आप बड़ी शॉप में नहीं जाकर कुछ छोटा-मोटा बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए यहां पर लाइन से लोकल ज्वेलरी शॉप देखने को मिलेंगी. यहां पर आप अपनी छोटी-मोटी जरूरत को भी या देने-लेने के लिए चांदी के बिछिया या पायल जैसी चीजें एक्सचेंज करके नया बनवाना चाहती हैं तो भी ये सारे काम हो जाएंगे.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

इतना ही नहीं अगर आप अपनी ज्वेलरी बेचकर तुरंत कैश लेना चाहती हैं तो भी यहां मिल जाएगा. ऐसे में संकट के समय भी लोगों को यही गली याद आती है क्योंकि, यहां पर आपको फॉरेन कैश दिया जाता है. आनंद ज्वेलर्स में फिलहाल 50% तक मेकिंग चार्ज में ऑफ चल रहा है. यहां की खास बात यह है कि यहां पर तीन तल्ले हैं. एक में चांदी, एक में डायमंड और एक में सोना मिलता है. आपको जो चाहिए उसी प्लोर पर जाइये और चाय-कॉफी का मजा लेते हुए शॉपिंग करिए.

मान लीजिए, आपको अपनी शादी के लिए आर्टिफिशियल और लोकल ज्वेलरी लेनी है तो भी यहां पर आपको कई सारी शॉप देखने को मिलेंगी, जहां आप आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले सकती हैं. इनकी कीमत 2000 से ₹3000 की रेंज में होती है. थोड़ा सा और ऊपर जाएंगी तो 20,000 की रेंज में भी आपको बड़े-बड़े ब्रांड की रिप्लिका ज्वेलरी देखने को मिलेगी. यानी कि आपको ज्वेलरी में जो आइटम चाहिए वो सब यहां पर मिलेगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top