बोकारो | चास मेनरोड स्थित दास मोहल्ला जाने वाले मार्ग पर बिजली का एक नंगा तार 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गया था। लगातार बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा था। इसी दौरान 28 वर्षीय विशाल कुमार घर से सामान लेने निकला और झूलते तार की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार करंट लगते ही वह तड़पने लगा। बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई और उसे छुड़ाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Source link