भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नीट यूजी में फिजिक्स के बाद जूलॉजी में झोल? एक्सपर्ट्स बोले- इस...


Last Updated:

NEET UG 2026 Bonus Marks Rules: नीट यूजी 2026 रिजल्ट से पहले राहत भरी खबर आई है. नीट यूजी में फिजिक्स के बाद अब जूलॉजी के एक सवाल पर भी बवाल बढ़ गया है. एक्सपर्ट्स का दावा है कि परीक्षा में 2 सवाल ड्रॉप हो सकते हैं, जिससे अभ्यर्थियों को 8 बोनस नंबर मिल सकते हैं. समझिए एनटीए का बोनस मार्क्स देने का पूरा गणित.

NEET UG 2026: फिजिक्स के बाद जूलॉजी में झोल! चारों ऑप्शन गलत, मिलेगा बोनसZoom

NEET UG 2026: नीट यूजी में आउट ऑफ सिलेबस सवाल आने पर भी बोनस अंक मिलते हैं

नई दिल्ली (NEET UG 2026 Bonus Marks Rules). नीट यूजी 2026 दे चुके लाखों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है. एनटीए ने OMR शीट्स का मूल्यांकन शुरू कर दिया है. वहीं एक्सपर्ट्स के नए दावे ने खलबली मचा दी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार नीट के पेपर में 1 नहीं, बल्कि 2 सवाल ड्रॉप किए जा सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो एनटीए के नियमों के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स की लॉटरी लग सकती है और उन्हें सीधे 8 बोनस नंबर का फायदा मिल सकता है.

एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की जारी कर 28 जून तक आपत्तियां मांगी थीं. इस पर रिकॉर्ड 10 हजार से ज्यादा चुनौतियां मिली हैं. पहले सिर्फ फिजिक्स के एक सवाल को लेकर चर्चा थी, लेकिन अब जूलॉजी के भी एक सवाल पर एक्सपर्ट्स ने उंगली उठा दी है. उनका कहना है कि इस सवाल के चारों ऑप्शंस एनसीईआरटी (NCERT) के सिलेबस से मेल ही नहीं खाते. जानिए नीट यूजी 2026 का पूरा विवाद क्या है और किन-किन अभ्यर्थियों को बोनस नंबर मिलने वाले हैं.

अब जूलॉजी के सवाल पर भी ठन गई

नीट की प्रोविजनल आंसर की आने के बाद से ही विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कोटा के नीट एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेपर कोड 470 में प्रश्न संख्या 167 (जूलॉजी सेक्शन) के जो चार विकल्प दिए गए हैं, वे बिल्कुल गलत हैं. नीट का पूरा आधार ही एनसीईआरटी की किताबें होती हैं. इसलिए अगर कोई सवाल या उसके विकल्प टेक्स्टबुक से बाहर के हों तो एनटीए को उसे हटाना ही पड़ता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस सवाल के गलत होने के कारण अब छात्रों को पूरा मुआवजा मिलेगा.

फिजिक्स के 2 सवालों पर था पहले से बवाल

जूलॉजी से पहले फिजिक्स के दो सवालों को लेकर कोचिंग एक्सपर्ट्स और छात्रों में पहले से ही मतभेद था. इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स (EM Waves) वाले सवाल के 2 ऑप्शंस सही बैठ रहे हैं. ऐसे में उन दोनों में से किसी भी एक विकल्प को चुनने वाले छात्रों को नंबर दिए जाएंगे. वहीं, वर्नियर कैलिपर्स वाले दूसरे सवाल के चारों ही विकल्प गलत पाए गए हैं. इस वजह से फिजिक्स का सवाल ड्रॉप होना तय माना जा रहा है और इसके बदले सबको नंबर मिलेंगे.

ओएमआर चेकिंग के साथ बोनस की तैयारी

एनटीए ने कॉपियों की जांच यानी ओएमआर शीट का इवैल्युएशन बेहद तेज गति से शुरू कर दिया है. 10 हजार से ज्यादा आपत्तियां आने के बाद नीट यूजी 2026 फाइनल आंसर की को अंतिम रूप दिया जा रहा है. नीट यूजी 2026 में दो सवाल (एक फिजिक्स और एक जूलॉजी) ड्रॉप होने के कगार पर हैं. इसलिए एनटीए बैकएंड पर ही रिजल्ट में 8 बोनस नंबर जोड़ने का फॉर्मूला सेट कर रहा है, जिससे रिजल्ट जारी करते समय कोई तकनीकी गड़बड़ी न हो.

एनटीए का बोनस देने का ‘4-वे फॉर्मूला’ क्या है?

अभ्यर्थियों के मन में अक्सर उलझन होती है कि बोनस नंबर आखिर मिलते किसको हैं? एनटीए ने इसके लिए 4 बेहद स्पष्ट नियम बनाए हैं:

  • सवाल ड्रॉप होने पर: अगर कोई सवाल गलत है या सिलेबस से बाहर है तो उसे ड्रॉप कर दिया जाता है. इस स्थिति में परीक्षा में बैठने वाले सभी स्टूडेंट्स को 4 नंबर मिलते हैं, चाहे उन्होंने उस सवाल को छुआ हो या नहीं.
  • एक से ज्यादा ऑप्शन सही होने पर: अगर किसी सवाल के दो उत्तर सही हैं तो सिर्फ उन्हीं छात्रों को नंबर मिलते हैं जिन्होंने उन दोनों सही विकल्पों में से किसी एक को चुना हो.
  • सभी ऑप्शन सही होने पर: अगर सवाल के चारों विकल्प सही मान लिए जाएं तो उन सभी को नंबर मिलते हैं जिन्होंने सवाल अटेम्प्ट (हल करने की कोशिश) किया हो.
  • कोई भी ऑप्शन सही न होने पर: जूलॉजी के सवाल की तरह अगर चारों विकल्प गलत निकलते हैं तो यह सवाल भी ड्रॉप माना जाता है और सभी कैंडिडेट्स को बराबर 4 बोनस नंबर दे दिए जाते हैं.

About the Author

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top