भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वालों का 4 राज्यों से कनेक्शन!...


Last Updated:

Ranchi RSS Office Petrol Bomb Attack : रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच NIA को सौंप दी है. केस में UAPA और विस्फोटक अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं.

RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकने वालों का 4 राज्यों से कनेक्शन!अब NIA करेगी जांचZoom

रांची में आरएसएस कार्यालय पर हुए हमले की जांच अब एनआईए की टीम करेगी.

रांची. झारखंड की राजधानी रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच अब एनआईए (NIA) करेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच NIA को सौंपने का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही इस केस में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और विस्फोटक अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं. बताया जा रहा है कि NIA की एक टीम शुक्रवार को रांची पहुंचकर जांच अपने हाथ में लेगी.

गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच

रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के बाद पहले इस मामले की जांच झारखंड एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) कर रही थी. लेकिन शुरुआती जांच में कई अहम तथ्य सामने आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की जांच NIA को सौंपने का फैसला किया है.

UAPA और विस्फोटक अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं

जांच एजेंसियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इस केस में UAPA (Unlawful Activities (Prevention) Act) और विस्फोटक अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. इससे जांच का दायरा और व्यापक हो जाएगा तथा पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल की जाएगी.

कई राज्यों से जुड़े मिले तार

शुरुआती जांच में गिरफ्तार आरोपियों के संबंध झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मुंबई तक पाए गए हैं. जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस मामले के पीछे संगठित नेटवर्क सक्रिय हो सकता है. इसी कारण केंद्रीय एजेंसियों को जांच सौंपी गई है.

ATS ने NIA को सौंपी पूरी केस डायरी

अब तक मामले की जांच कर रही ATS ने जुटाए गए सभी साक्ष्य, केस डायरी, दस्तावेज और अन्य जांच सामग्री NIA को सौंप दी है. NIA इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर आगे की जांच को आगे बढ़ाएगी.

कल रांची पहुंचेगी NIA की टीम

सूत्रों के मुताबिक, NIA की एक विशेष टीम शुक्रवार को रांची पहुंचेगी. टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करेगी और पूरे मामले की नए सिरे से जांच शुरू करेगी. जांच एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि हमले की साजिश किस स्तर पर बनाई गई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही.

About the Author

Utkarsh KumarChief Sub Editor

Utkarsh Kumar is currently working as a Chief Sub Editor with Network 18 Media & Investment Limited for the News18 Hindi website. (Bihar/Jharkhand). He is multimedia journalist with over 15 years of experience …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top