![]()
कुडू|प्रखंड के ग्राम सुंदरु स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सुंदरु में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ संख्या 90 एवं 91 के सभी सरकारी बीएलओ तथा कांग्रेस पार्टी के बीएलओ-2 के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने, पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटियों का सुधार करने तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन सहित निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पार्टी प्रतिनिधियों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष तनवीर गौहर, कुड़ू युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अलताफ अंसारी, मंडल अध्यक्ष (पूर्वी) सेराजुल अंसारी, सुंदरु पंचायत अध्यक्ष जसीम अंसारी, सफरोज अंसारी, बीएलओ जमीला फ़िरदौस सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Source link