![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास यदुवंश नगर स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर में मंदिर समिति के संयोजक राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार एवं विशेष पूजा-अर्चना की। महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष जवाहर सिंह की पुत्री निधि कुमारी के बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से रेवेन्यू ऑफिसर बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया। वरीय सदस्य गुलाब प्रसाद सिंह यादव व अध्यक्ष शिबू यादव ने निधि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संयोजक राजेश कुमार यादव ने कलम भेंट की, जबकि समाजसेवी संजय सोनी ने बुके देकर शुभकामनाएं दीं। महिला समिति की कुमारी पूनम व शनिचरी देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने भी निधि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंकज यादव, रविंद्र कुमार मेहता, विपिन यादव, संतोष कुमार गुप्ता, विनय यादव, अवधेश कश्यप, विवेकानंद चौरसिया, विकास सहाय, अशोक शर्मा, मनोज मुंडा, लाला शर्मा, घनश्याम, राकेश कुमार, साहिल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे।
Source link