भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

4 जुलाई से बदल जाएगा शुक्र का ठिकाना, इन 3 राशि वालों...


होमताजा खबरधर्म

4 जुलाई से बदल जाएगा शुक्र का ठिकाना, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Last Updated:

Venus Transit: शुक्र ग्रह 4 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा पर देवघर के ज्योतिषाचार्य का कहना है कि इन तीन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. यह सोच-समझकर काम करें और धैर्य के साथ फैसले लें.

ख़बरें फटाफट

देवघर. ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना अलग महत्व होता है. जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका असर सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है. कोई राशि इस बदलाव से लाभ पाती है, तो किसी को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है. इसी क्रम में सुख-संपत्ति, प्रेम, वैवाहिक जीवन और भौतिक सुखों के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह 04 जुलाई को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल है कि इस बार शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन राशियों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य जी
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि 04 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. सिंह राशि सूर्य की राशि मानी जाती है और ज्योतिष के अनुसार सूर्य और शुक्र के बीच शत्रुता का संबंध माना गया है. इसलिए शुक्र का शत्रु राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है. पंडित जी के अनुसार इस गोचर का सबसे अधिक प्रभाव सिंह, कुम्भ और मेष राशि के जातकों पर पड़ सकता है. इन तीनों राशि वालों को कुछ दिनों तक सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए और बिना वजह किसी विवाद में पड़ने से बचना चाहिए.

ये तीन राशि वाले रहें सावधान
सिंह राशि: शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है, लेकिन यह पूरी तरह अनुकूल नहीं रहेगा. इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना होगा. व्यापारियों को नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करना चाहिए. परिवार में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या का पालन करें.

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के लोगों को रिश्तों और साझेदारी के मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी. पति-पत्नी के बीच गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. किसी भी आर्थिक लेन-देन में जल्दबाजी न करें. व्यापार में नए समझौते सोच-समझकर करें. नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखने से परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी. किसी भी बड़े निर्णय से पहले परिवार या अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

मेष राशि: मेष राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है. अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. प्रेम संबंधों और पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी से बचें. किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश सोच-समझकर करना चाहिए. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी भी विवाद से दूर रहें. अगर धैर्य और समझदारी से काम लेंगे, तो बड़ी परेशानियों से आसानी से बच सकते हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top